एक्सप्लोरर

क्या राजू बिष्ट पर टिकट कटने का दबाव बढ़ गया है? जानें अमित शाह से मुलाकातों के मायने

Raju Bista: पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दार्जिलिंग के 11 गोरखा समुदायों को आदिवासी दर्जा देने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं किया है. ऐसे में इस बार यहां पार्टी के लिए मुश्किल हो सकती है.

Raju Bista To Meet Amit Shah: पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से बीजेपी सांसद राजू बिष्ट 15 दिन के भीतर तीसरी बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे. इस बात की जानकारी खुद राजू बिष्ट ने दी. इन मुलाकातों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए इस सीट पर मुश्किल स्थिति है. साथ ही ऐसी भी अटकलें हैं कि बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव में इस सीट से एक वरिष्ठ नौकरशाह को मैदान में उतार सकती है.

इस बीच कुर्सियांग से बीजेपी के विधायक बिष्णु पद शर्मा ने बुधवार (10 जनवरी) को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से दार्जिलिंग लोकसभा सीट से एक स्थानीय उम्मीदवार को मैदान में उतारने का आग्रह किया.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पार्टी किसी बाहरी व्यक्ति को यहां उम्मीदवार बनाती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि बाहरी लोग दार्जिलिंग के लोगों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं.  शर्मा ने कहा कि दार्जिलिंग के मौजूदा सांसद राजू बिस्ट गोरखा समुदाय से हैं, लेकिन वह मणिपुर के रहने वाले हैं.

इससे पहले राजू बिष्ट ने द टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा, "मैं इस हफ्ते फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा. मुझे विश्वास है कि हमारे लोगों और क्षेत्र को न्याय जरूर मिलेगा.'' एक पखवाड़े में बिष्ट की शाह से यह तीसरी मुलाकात होगी.

2009 से बीजेपी के पास है दार्जिलिंग सीट
बीजेपी ने 2009, 2014 और 2019 में दार्जिलिंग लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी. सबसे पहले जसवंत सिंह 2009 में दार्जिलिंग से बीजेपी के सांसद बने थे, उसके बाद 2014 में एस एस अहलूवालिया और 2019 में राजू बिष्ट सांसद बने.

गोरखा समुदायों को आदिवासी दर्जा देने का वादा
2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने पहाड़ी इलाके के लिए एक स्थायी राजनीतिक समाधान खोजने और 11 गोरखा समुदायों को आदिवासी दर्जा देने का वादा किया था. भले ही बीजेपी ने परमानेंट सोल्यूशन को परिभाषित नहीं किया है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर लोगों ने इसकी व्याख्या गोरखालैंड राज्य के रूप में की है.

'मैं चैन से नहीं बैठूंगा'
बिष्ट ने कहा, "मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा हूं कि हमारे क्षेत्र के लोगों को भी सम्मान और प्रतिष्ठा का जीवन मिल सके. जब तक हमारी सामूहिक आकांक्षाएं पूरी नहीं हो जातीं, मैं चैन से नहीं बैठूंगा."

बता दें कि सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग भी गोरखा समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के लिए केंद्र से भी पैरवी कर रहे हैं. दिवासी दर्जे की मांग करने वाले 11 समुदायों में भुजेल, गुरुंग, मंगर, नेवार, जोगी, खास, राय, सुनुवर, थामी, यक्का (दीवान) और धिमल शामिल हैं.

पीएम मोदी को लिखा था पत्र
पिछले हफ्ते दार्जिलिंग से सभी 11 समुदायों के प्रतिनिधियों की एक टीम इस मांग को लेकर दिल्ली भी गई थी. इसके अलावा दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के बीजेपी के मंडल प्रमुखों ने भी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा था. इसमें साढ़े उन्होंने चार साल बाद भी अपने चुनावी वादों को पूरा करने में केंद्र की विफलता के कारण आम लोगों का सामना करने में हो रही अपनी असुविधा के बारे में बताया था.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से कांग्रेस की दूरी जरूरी या सियासी मजबूरी? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget