एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा: विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 60.1% मतदान, नक्सली धमकी के बाद भी वोटर्स ने बढ़-चढ़कर की वोटिंग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चार स्थानों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में खराबी के कारण मतदान कुछ देर तक बाधित हुआ. लेकिन बाद में मशीनों को बदलने के बाद पुन: मतदान प्रारंभ किया गया.

रायपुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में 60.1 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और मतदान के खत्म होने तक 60.1 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था. साहू ने बताया कि मतदान प्रतिशत का आंकड़ा अंतिम नहीं है. इसमें बदलाव होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि साल 2018 में विधानसभा के आम चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में 60.62 फीसदी मतदान हुआ था.

अधिकारी ने बताया कि कटे-कल्याण के परचेली मार्ग पर सुरक्षा बलों को एक आईईडी मिला. इसमें लगभग 200 मीटर लंबा वायर भी जुड़ा हुआ था, जिसे सुरक्षा बलों ने सर्तकता और तत्परता से निष्क्रिय कर दिया. इस मार्ग से बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को भी गदापाल के मतदान केन्द्र क्रमांक-187 में मतदान करने जाना था. सुरक्षा बलों ने प्रत्याशी को सम्पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध करायी. प्रत्याशी ने गदापाल के इस मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान किया.

साहू ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन दंतेवाड़ा में परचेली-19 सेक्टर के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक-175 चिकपाल के पीठासीन अधिकारी चंद्रप्रकाश ठाकुर का आज सुबह अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटे-कल्याण लाया गया था, जहां उपचार के दौरान सुबह छह बजे उनका निधन हो गया.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चार स्थानों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में खराबी के कारण मतदान कुछ देर तक बाधित हुआ. लेकिन बाद में मशीनों को बदलने के बाद पुन: मतदान प्रारंभ किया गया. क्षेत्र में नक्सली धमकी के बाद भी मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. कई मतदाता मतदान करने के लिए इंद्रावती नदी पारकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे.

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो दिनों पहले दो नक्सलियों कंचा भीमा और नीलु ने पुलिस के सामने आत्समर्पण किया था. उन्होंने भी आज मतदान में हिस्सा लिया. उन्होंने किरंदुल क्षेत्र के गुमियापाल के मतदान केंद्र में मतदान किया है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहू ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के दौरान हुए मतदान की सुरक्षा के लिए अर्ध-सैनिक बलों की 58 कंपनियों और राज्य में उपलब्ध अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. मतदान केन्द्रों के आस-पास पूर्व से ही गश्त बढ़ाने के साथ-साथ जवानों की तैनाती सुनिश्चित की गई.

उपुचनाव में कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जबकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के मध्य है. मतगणना 27 सितम्बर को होगी. कांग्रेस ने दंतेवाड़ा सीट के लिए देवती कर्मा पर भरोसा किया है. देवती कर्मा पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा की पत्नी है. वर्ष 2013 में झीरम घाटी हमले में नक्सलियों ने महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी थी. वहीं बीजेपी ने विधायक रहे भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा है.

इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान नौ अप्रैल को चुनाव प्रचार पर निकले विधायक भीमा मंडावी के वाहन को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया था. इस हमले में मंडावी और चार अन्य सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की देवती कर्मा बीजेपी के भीमा मंडावी से 2172 मतों से चुनाव हार गई थी. इस चुनाव में दंतेवाड़ा सीट, बस्तर क्षेत्र के 12 विधानसभा सीटों में से एकमात्र ऐसी सीट थी जिसमें बीजेपी जीती थी.

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं बीजेपी को 15 सीटें मिली थी. जबकि बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटों पर और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget