एक्सप्लोरर

भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट, लोगों ने दलित लड़के को पीटा

Karnataka News: कर्नाटक के बीदर में दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने भगवान राम को लेकर विवादित पोस्ट करने वाले एक दलित लड़के की पिटाई कर दी.

Karnataka Crime News:  कर्नाटक के बीदर से दलित छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के चलते यहां एक 17 साल के दलित स्कूली छात्र की दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने पिटाई कर दी. दलित छात्र ने भगवान राम और भगवान हनुमान की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि वे भगवान नहीं हैं.

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. इसमें छात्र को गलत तरीके से रोकना, जानबूझकर चोट पहुंचाना और धमकी देना शामिल हैं.

22 जनवरी को हुई थी घटना
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि यह घटना सोमवार (22 जनवरी) को बीदर के हुमनाबाद सर्कल क्षेत्र में उस समय हुई थी, जब अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. 

छात्र को घसीट कर ले गए मंदिर
वीडियो में देखा जा सकता है कि दलित छात्र जैसे ही ऑटो-रिक्शा से उतरता है, वहीं पास में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मार दिया. छात्र को कई लोगों ने घेरा हुआ है. इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए ले जाते हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
वीडियो में लड़के को देवता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि बाकी लोग उसके चारों ओर खड़े हैं. वहीं दूसरे फ्रेम में वे नाबालिग का फोन चेक करते नजर आ रहे हैं. आरोपी का बनाया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार (23 जनवरी) को मामला दर्ज कर लिया था.

यह भी पढ़ें- 'I.N.D.I.A में क्षेत्रीय दलों का कांग्रेस से झगड़ा, गठबंधन में अलग-अलग सुर अलाप रहे सभी', सीट शेयरिंग के मुद्दे पर फडणवीस का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget