एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Accident: फडणवीस ने साइरस मिस्त्री हादसे की जांच के दिए आदेश, मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में होगा पोस्टमॉर्टम!

Cyrus Mistry News: अहमदाबाद से मुंबई लौटते वक्त मिस्त्री की कार दोपहर करीब 3:15 बजे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई. कार में 4 लोग सवार थे, जिसमें 2 की मौत हो गई. कार को महिला चला रही थी.

Cyrus Mistry Death in Car Accident: कार एक्सिडेंट में जान गंवाने वाले टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के शव का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में हो सकता है. पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इस बीच बड़ी खबर ये है कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

रविवार देर रात फडणवीस ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि वह पालघर में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं. उन्होंने डीजीपी से बात की है और उन्हें विस्तृत जांच का आदेश दिया है. मिस्त्री के परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

रविवार दोपहर पालघर में हुआ हादसा

54 साल के साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी. यह हादसा उस वक्त हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे और उनकी कार दोपहर करीब 3:15 बजे मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई. कार में 4 लोग सवार थे, जिसमें 2 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. कार को महिला चला रही थी, फिलहाल वह जख्मी है और अस्पताल में भर्ती है. हादसे में मिस्त्री के अलावा जहांगीर दिनशा पंडोल नाम के शख्स की भी मौत हुई है. घायलों में अनायता पंडोले (महिला ड्राइवर) और दरीयस पांडोले हैं. इनका गुजरात के वापी स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पीएम से लेकर तमाम हस्तियों ने जताया दुख

साइरस मिस्त्री की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है.” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, “यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.”

ये भी पढ़ें

Cyrus Mistry Death: सड़क दुर्घटना में हुई टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत, जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget