एक्सप्लोरर

गुजरात तट से नहीं टकराएगा चक्रवात ‘वायु’ लेकिन खतरा बरकरार, बिहार, झारखंड, यूपी में चलेगी आंधी

Cyclone Vayu: मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि चक्रवात ‘वायु’ के रास्ता बदल लेने के बावजूद गुजरात के तटीय क्षेत्रों के लिए तूफान की गंभीरता एक खतरा बनी हुई है.

Cyclone Vayu: गुजरात वासियों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने आज कहा कि चक्रवात ‘वायु’ ने अपना रास्ता बदल लिया है और अब इसके गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं है. हालांकि तटवर्ती जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी. इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. 10 प्वाइंट्स- 1. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा इसके (चक्रवात वायु के) तट से टकराने की संभावना नहीं है. यह केवल तट के किनारे से गुजरेगा. इसके मार्ग में हल्का बदलाव आया है. लेकिन, इसका प्रभाव वहां होगा, तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी. 2. चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे के बुलेटिन में कहा काफी संभावना है कि यह कुछ समय तक उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा की तरफ चलेगा और फिर उत्तर पश्चिमी दिशा में सौराष्ट्र तट के किनारे से गुजरेगा जिससे गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका प्रभावित होंगे. इस दौरान 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो 13 जून को दोपहर बाद 160 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवाओं में तब्दील हो सकती हैं. 3. एक अधिकारी ने कहा कि तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश का खतरा जस का तस बना हुआ है. चक्रवात की ‘आंख’ के रूप में जाना जाने वाला तूफान का मध्य भाग गुजरात तट से थोड़ा दूर हो गया है, लेकिन इसका व्यास 900 किलोमीटर से अधिक का है.’’ 4. मौसम विज्ञान विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने बताया कि चक्रवात समुद्र में रहेगा और गुजरात तट के किनारे-किनारे गुजरेगा. प्रधान ने कहा, ‘‘इसने थोड़ा सा पश्चिम की तरफ रुख कर लिया है. यह गुजरात तट के किनारे-किनारे गुजरेगा.’’ 5. वायु तूफा के खतरों को भांपते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ ने आगे बढ़कर काम किए. 6. थल सेना, वायु सेना और नौसेना को अलर्ट पर रखा गया. ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके. एनडीआरएफ की 45 सदस्यों वाले राहत दल की करीब 52 टीमें गठित की गई. सेना की 11 टीमों को तैनात किया गया और 24 टीम को अलर्ट पर रखा गया. एक टीम में करीब 70 जवान होते हैं. 7. पश्चिम रेलवे ने बताया कि चक्रवात वायु के चलते आने वाली संभावित आपदा को देखते हुये रेलवे ने 77 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 28 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है. तटीय इलाकों में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. 8. चक्रवात वायु के खतरे को देखते हुए पोरबंदर, दीव, भावनगर, केशोद और कांडला एयरपोर्ट पर सेवाओं को बंद कर दिए गए हैं. इसकी वजह से 400 विमान सेवाएं प्रभावित हुई है. मौसम की स्थिति को देखने के बाद फिर से सेवाओं को शुरू किया जाएगा. 9. मौसम विभाग ने आज गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है. आपको बता दें कि जून में राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. 10. दिल्ली की बात करें तो आज सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है, लेकिन दिल्ली के दूर दराज के कुछ इलाकों में लू चल सकती है. वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget