एक्सप्लोरर

'8000 की टीशर्ट पहन गरीबों का मजाक उड़ा रहे', BJP ने अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना

Abhishek Banerjee: बीजेपी ने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी राहत शिविरों में 8,000 रुपये की टी-शर्ट पहन कर जा रहे हैं. बीजेपी ने कहा, गरीबों और पीड़ितों का मजाक उड़ाने के लिए टीएमसी को शर्म आनी चाहिए.

Cyclone Remal in West Bengal: बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चक्रवात रेमल राहत शिविरों की यात्रा के दौरान कथित तौर पर ₹8,000 की टी-शर्ट पहनने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने इसे गरीबों और पीड़ितों का मजाक उड़ाना कहा है. 

इससे पहले, टीएमसी ने बीजेपी पर बंगाल के लोगों की पीड़ा के प्रति उदासीन होने और मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कोलकाता में एक ड्रोन शो आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया था.

टीएमसी ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना 

बीजेपी पर हमला बोलते हुए टीएमसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बंगाल के लोगों की पीड़ा से बेखबर बीजेपी कोलकाता में ड्रोन शो आयोजित करने में लगी हुई है. इसी बीच अभिषेक बनर्जी ने राहत शिविरों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि चक्रवात रेमल से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता मिल सके. 

बीजेपी ने किया पलटवार 

टीएमसी पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने अभिषेक बनर्जी की टीशर्ट का रेट बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'अभिषेक बनर्जी चक्रवात राहत कार्यों के लिए जाते समय 8,000 रुपये की टी-शर्ट पहनते हैं. गरीबों और पीड़ितों का मजाक उड़ाने के लिए टीएमसी को शर्म आनी चाहिए."

बंगाल में चक्रवात 'रेमल' ने मचाया कोहराम

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात 'रेमल' से राज्य में काफी ज्यादा तबाही मचाई है. इस चक्रवात की चपेट में आने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. चक्रवात की चपेट में आने से दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप, बकखाली, फ्रेजरगंज, सागरद्वीप और सुंदरवन इलाकों में हजारों कच्चे घर गिर गए हैं. 

 यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 2019 में 429 पर लड़ी तो 52 सीटें जीती थी कांग्रेस! खरगे ने 300 पार का किया दावा, जानें इसमें कितना दम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget