एक्सप्लोरर

कल आंध्र प्रदेश पहुंचेगा चक्रवात मिचौंग, तमिलनाडु में मचा रहा है तबाही, सड़कों पर बहती दिख रही कारें

Cyclone Michaung: मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग मंगलवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. तूफान के कारण तमिलनाडु में पहले ही कई स्थानों पर पानी भर गया है.

Cyclone Michaung In Andhra Pradesh: चक्रवात मिचौंग के कारण इस समय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मूसलाधार बारिश हो रही है. चक्रवात ने तमिलनाडु में काफी तबाही मचाई है. यहां भारी बारिश से चेन्नई हवाईअड्डे का रनवे जलमग्न हो गया. वहीं, पल्लीकरनई में बाढ़ आने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है. पानी का बहाव इतना तेज कि यहां कई कारें बह गईं.

इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग मंगलवार (5 दिसंबर) को गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच बापटा के करीब दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा.

गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की और चक्रवात की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को  केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया.

आंध्र प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के उपाए किए
आंध्र प्रदेश सीएमओ का कहना है कि बापटला कलेक्टरेट ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए त्वरित और व्यापक उपाय किए हैं. चक्रवात के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है. साथ ही 24 घंटे स्थिति के कोऑर्डिनेशन और मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं.

मेडिकल कैंप किए गए स्थापित
इसके अलावा सार्वजनिक संस्थानों में छुट्टियों की घोषणा की गई है.आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहां कई वाहन तैनात किए गए हैं. जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं.

चेन्नई में तूफान ने मचाई तबाही
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चेन्नई के अधिकांश हिस्से पानी में डूबे हुए हैं. यहां निचले इलाकों में भारी बाढ़ आ गई है. चेन्नई में रात भर भारी बारिश हुई. बारिश की वजह से चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जाने  वाली छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं. दक्षिणी रेलवे ने घोषणा की है कि ट्रेन रद्द होने से प्रभावित सभी यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा.

चेन्नई हवाई अड्डे के रनवे में पानी भर जाने के कारण दर्जनभर से ज्यादा घरेलू फ्लाइट और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं. इसके अलावा मौसम के मद्देनजर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया. चेन्नई एयरपोर्ट पर रनवे कल सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा.

राहत और बचाव के लिए अधिकारियों ने विल्लुपुरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर और चेंगलपट्टू के प्रभावित जिलों में आठ एनडीआरएफ और नौ एसडीआरएफ टीमों को तैनात किया है.

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में 2 फीसदी वोटरों ने बदली कांग्रेस की क‍िस्‍मत, बीआरएस को द‍िया झटका, समझे चुनावी आंकड़ों का गण‍ित  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget