एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवात 'बिपरजॉय' से पहले शुरू हुई तेज बारिश, 30 हजार लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए

Cyclone Biparjoy Update: मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात बिपरजॉय 15 जून को विकराल रूप से सकता है. इसे लेकर सरकार भी अलर्ट मोड पर है.

Cyclone Biparjoy: गुजरात में तूफान बिपरजॉय को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. आशंका है कि अरब सागर से आ रहा ये तूफान कुछ दिनों में गुजरात में लैंडफॉल करेगा. यह तूफान अति प्रचंड रूप ले सकता है जिसका अलर्ट लगातार मौसम विभाग दे रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंगलवार (13 जून) को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा "केंद्र सरकार और राज्यों ने 9 सालों में मिलकर कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं और नई आपदाओं से निपटने के लिए खुद को तैयार किया है." उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. हमारा उद्देश्य 'जीरो कैजुअल्टी' सुनिश्चित करना और चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' से होने वाले संभावित नुकसान को कम से कम करना है."

मुंबई और गुजरात में बारिश शुरू 

ताजा मौसम के हालातों की बात करें तो मुंबई में मंगलवार (13 जून) को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि शहर में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बारिश होना शुरू हो गई है. 'बिपरजॉय' के प्रभाव से गुजरात के अरावली जिले के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिस्टम की तरफ से समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का पालन करें. 

एनडीआरएफ की तैयारी 

एनडीआरएफ के डीआईजी ऑपरेशन मोहसिन शाहिदी ने बताया कि उनका फोकस क्षेत्र कच्छ और सौराष्ट्र हैं, जहां लैंडफॉल (चक्रवात) की संभावना है. अब तक 30,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया गया है. वहीं, चक्रवर्ती तूफान से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 17 और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गई हैं. 

क्या बोले मनसुख मंडाविया?

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, "चक्रवात 'बिपरजॉय' के गुजरात के कच्छ जिले की ओर बढ़ने के कारण राशन और भोजन की व्यवस्था और आश्रय-गृह स्थापित किए जा रहे हैं. चिकित्सा और स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए भी योजना बनाई जा रही है. एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, "साइक्लोन बिपरजॉय को लेकर हमारी आर्मी पूरी तैयारी कर रही है. भुज के मिलिट्री बेस में मैंने इन तैयारियों का जायजा लिया. इस संभावित संकट को लेकर सेना के जवानों से बातचीत भी की."

बेहद गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक भारत के कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती हैं. लोगों को समुद्र किनारे जाने से मना किया गया है. मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है. आईएमडी के अनुसार, 'बिपारजॉय' मंगलवार को अत्यंत गंभीर चक्रवात से कमजोर होकर बेहद गंभीर चक्रवात में बदल गया. इसके बेहद गंभीर चक्रवात के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं. 

इन इलाकों में होगी तेज बारिश 

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "बिपारजॉय से काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है. गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 13 से 15 जून तक 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है." उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से भी हैरानी नहीं होगी अगर यहां 25 सेमी से ज्यादा बारिश दर्ज होगी. आमतौर पर इस समय इतनी तेज बारिश नहीं होती है इसलिए निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा होने की संभावना है."

बिपरजॉय से नुकसान का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय के कारण इतनी तेज हवाएं चल सकती हैं कि पेड़ गिर सकते हैं. इससे घरों को भी नुकसान होने की संभावना जताई गई है. टीन शेड गिरने के साथ ही तटों को भी नुकसान पहुंच सकता है. कुछ इलाकों में बारिश के साथ ही बाढ़ आने का खतरा भी हो सकता है. सौराष्ट्र, कच्छ के निचले तटवर्ती इलाकों में तीन से छह मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं. 

बिपरजॉय को लेकर रेलवे की तैयारी 

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 32 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है जबकि 26 ट्रेनों शॉर्ट-ऑरजिनेट किया जाएगा. वहीं, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ अनिल कुमार लाहोटी और अन्य बोर्ड के सदस्य बिपोर्जॉय से उत्पन्न होने वाली स्थिति पर सीधी नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 

Jack Dorsey Interview: 'जैक डोर्सी ने जो कहा है वह बिल्कुल...', कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget