एक्सप्लोरर

Jack Dorsey Interview: 'जैक डोर्सी ने जो कहा है वह बिल्कुल...', कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार को घेरा

Twitter Former CEO Jack Dorsey: सांसद मनीष तिवारी ने जैक डोर्सी के दावे पर कहा कि यह बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं है. 2014 के बाद, पिछले 9 सालों में देश में नागरिक स्वतंत्रता को छीना गया है.

Government Of India: ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने भारत को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. डोर्सी के दावे के केंद्र में किसान आंदोलन है. उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार की तरफ से ट्विटर को कई अकाउंट्स को ब्लॉक करने की सिफारिश की गई थी. 

जैक डोर्सी के दावे को लेकर विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मामले पर मंगलवार (13 जून) को कहा कि "जैक डोर्सी ने जो कहा है वह बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं है. 2014 के बाद, पिछले 9 सालों में देश में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक स्वतंत्रता का व्यवस्थित तरीके से छीना गया है." 

'यह केवल केंद्र सरकार तक ही सीमित नहीं...'  

भारत सरकार की तरफ से ट्विटर पर दबाव पर कंपनी के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के दावे पर मनीष तिवारी ने कहा, "दुर्भाग्य से, यह घटना केवल अकेले केंद्र सरकार तक ही सीमित नहीं है. कुछ राज्य सरकारें भी समान रूप से कठोर और निरंकुश रही हैं, जिसमें वे अपने खिलाफ फैले असंतोष को दबाने और वैकल्पिक आवाजों पर मुकदमा चलाने की कोशिश करते हैं."   

ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने के लिए कई बार कहा- डोर्सी

डोर्सी के दावे के मुताबिक भारत सरकार की आलोचना करने वाले कई ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने के लिए कई बार कहा गया था. अब विपक्ष इस मामले को उछाल रहा है और मोदी सरकार पर हमलावर है. इस मामले पर सरकार की ओर से डोर्सी के दावों को खारिज कर दिया गया है.

बता दें कि मोदी सरकार की तरफ से लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पूरे देश के किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया. दिल्ली की सीमाओं पर लाखों किसान करीब एक साल तक जमे रहे, जिसके बाद नवंबर 2021 में मोदी सरकार को तीनों विवादित कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ा था. इस पूरे किसान आंदोलन के दौरान सरकार की जमकर आलोचना भी हुई थी. 

ये भी पढ़ें: 'जनता का निजी डेटा सुरक्षित नहीं', वैक्सीन डेटा लीक मामले पर खरगे बोले- मोदी सरकार को न राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई मतलब, न ही...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
Raw Tomato Benefits: इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
Embed widget