एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय के खतरे के बीच बंद रहेंगे द्वारिकाधीश के कपाट, संवेदनशील जगहों पर एनडीआरएफ तैनात

Cyclone Biparjoy Effect: चक्रवाती तुफान बिपारजॉय को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां, राज्य सरकार और एनडीआरएफ की टीमों को जगह-जगह तैनात किया गया है.

Cyclone Biaprjoy: भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे चक्रवाती तूफान बिपारजॉय को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार (15 जून) को गुजरात के कच्छ में इस तुफान के टकराने की संभावना है. इसके मद्देनजर देवभूमि द्वारका जिले में प्रशासन ने द्वारकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का फैसला किया है.

बिपरजॉय का प्रभाव देश के 9 राज्यों और गंभीर प्रभाव गुजरात के 9 जिलों में पड़ने की चेतावनी है. आईएमडी ने बताया कि बिपारजॉय गुजरात के कच्छ में जखौ बंदरगाह के पास गुरुवार (15 जून)  को टकराने के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने देवभूमि द्वारका जिले में स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का फैसला किया. 

क्या बोला स्थानीय प्रशासन?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इस चक्रवात में हवा की अधिकतम गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. द्वारका के उपमंडल मजिस्ट्रेट और द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट के प्रशासक पार्थ तलसानिया ने कहा कि गुरुवार को मंदिर भक्तों और दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि यह फैसला चक्रवात की चेतावनी के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए लिया गया है.

'...लेकिन खुला रहेगा गिर सोमनाथ मंदिर'
हालांकि, भक्तों को मंदिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन दैनिक अनुष्ठान पुजारी द्वारा अंदर किए जाएंगे और लोग इसे मंदिर की वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया हैंडल पर देख सकेंगे. गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर गुरुवार को खुला रहेगा, लेकिन इसका प्रबंधन कर रहे ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से मंदिर नहीं आने की अपील की है.

अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही शक्तिशाली चक्रवात 'बिपारजॉय' गुजरात तट की ओर बढ़ा, प्राधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों से 50,000 लोगों को निकाला और राहत और बचाव कार्यों के लिए आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैनात किया. उन्होंने बताया कि देवभूमि द्वारका, जामनगर, जूनागढ़, पोरबंदर और राजकोट जिलों के नौ तालुकों में बुधवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई.

Cyclone Biparjoy LIVE: कच्छ और सौराष्ट्र की तरफ तेजी से बढ़ रहा बिपरजॉय, 2:30 बजे के करीब जखाऊ पोर्ट से टकराएगा तूफान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget