एक्सप्लोरर

Viral Video: भाई-बहन का अनूठा प्रयोग, साइकिल चक्की से कसरत के साथ कुछ ही देर में पिस जाएगा गेहूं

जुगाड़ से बने साइकिल चक्की मशीन में सभी तरह के मसाले और अनाज आसानी से पिस जाता है.

कोरोना महामारी के बीच घर में बैठे कुछ लोग अनोखे आविष्कार कर रहे हैं. सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है जिसमें एक महिला कसरत करने वाली साइकिल से जुगाड़ कर आटा चक्की चला रही हैं. महिला घर में ही कसरत के साथ-साथ गेहूं भी पीस ले रही हैं.
इस वीडियो को ट्विटर पर आईएएस अवनीश सरन ने डाला हैं. उन्होंने लिखा, 'ग़ज़ब का आविष्कार. काम भी और कसरत भी. कॉमेंट्री भी शानदार.' उनके वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में दिख रही महिला का नाम सीमा पांडे हैं जो झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं. लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने घर में इंजीनियर भाई की मदद से इस मशीन का ईजाद किया है.
लॉकडाउन के दौरान भाई-बहन ने मिलकर घर में ही पड़े बेकार सामानों और कुछ कबाड़ के सामान से जुगाड़ कर साइकिल को आटा चक्की बना डाला. इसके लिए उन्होंने पिसाई मशीन को साइकिल से जोड़ दिया जिससे साइकिल चलने के साथ पिसाई मशीन भी चलती है. इस मशीन में सभी तरह के मसाले और अनाज आसानी से पिस जाता है.
सबसे खास बात यह है कि बिना बिजली की चलने वाली यह मशीन आधे घंटे में डेढ़ किलो गेहूं पीस डालती है. महिला के भाई इंजीनियर मनदीप तिवारी कहते हैं कि लॉकडाउन में घर पर बैठे-बैठे लोगों का वजन बढ़ रहा था और कसरत भी नहीं हो पा रहा था. इस वजह से हमने घर पर पड़ी साइकिल को लिया और आटा चक्की तैयार कर साइकिल में जोड़ दिया. अब इस लॉकडाउन में हमारी एक्सरसाइज भी हो रही है और हम गेहूं भी पीस ले रहे हैं.
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस तकनीक को लेकर खासा उत्साह दिखा रहे हैं. कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं इसे कैसे खरीद सकते हैं, क्या यह ऑनलाइन उपलब्ध है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget