एक्सप्लोरर

CVC ने CBI के डायरेक्टर आलोक वर्मा, स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले की जांच के लिए सीवीसी ने सीबीआई के दोनों शीर्ष अधिकारियो राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा को तलब किया है. पहले चरण में राकेश अस्थाना से उनकी शिकायत के आधार पर सबूत मांगे जा रहे हैं.

नई दिल्लीः सीबीआई घूसकांड में एक और मोड़ आ गया है. सीवीसी (सेंट्रल विजिलेंस कमीशन) ने छुट्टी पर भेजे गए डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है. सीवीसी की जांच के पहले चरण में राकेश अस्थाना से मांगे जा रहे हैं सबूत सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले की जांच के लिए सीवीसी ने सीबीआई के दोनों शीर्ष अधिकारियो को तलब किया है. पहले चरण में राकेश अस्थाना से उनकी शिकायत के आधार पर सबूत मांगे जा रहे हैं. साथ ही सीबीआई से भी फाइलो को तलब किया गया है जिन्हें शिकायत के आधार पर खंगाला जा रहा है. सीवीसी के लिए ये जांच आसान नहीं है क्योंकि सीवीसी किसी प्राइवेट शख्स को पूछताछ के लिए नोटिस जारी नही कर सकता. ऐसे मे सीवीसी कोर्ट को केवल यह बतायेगा कि प्रथम दृष्टया रिश्वतखोरी का मामला बनता है या नहीं. सीवीसी ने डायरेक्टर आलोक वर्मा के खिलाफ भी शुरू की जांच सूत्रो के मुताबिक सीवीसी ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ भी अपनी जांच शुरू कर दी है औऱ जांच के पहले चरण में सीबीआई से उन फाइलों को मंगाया गया है जिन्हें लेकर सीवीसी ने आलोक वर्मा पर सहयोग ना करने का आऱोप लगाया था. साथ ही सीवीसी ने जांच के पहले चरण में विशेष निदेशक राकेश अस्थाना से भी उन तमाम सबूतों को सीवीसी को देने को कहा है जिनमें आलोक वर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपो की पुष्टि होती हो. दस्तावेजों की जांच के बाद आलोक वर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अब तक लालू यादव से संबंधित आईआऱसीटीसी और मोइन कुरेशी से संबंधित फाइलों की जानकारी भेज दी है. साथ ही सीबीआई की वो केस डायरी और अन्य दस्तावेज भी भेजे गए हैं जिनमें पहले आलोक वर्मा के खिलाफ सिलसिलेवार तरीके से आरोप लगाए गए थे. इन दस्तावेजों की जांच के बाद आलोक वर्मा को पूछताछ के लिए तलब किया जायेगा. सूत्रों ने बताया कि जांच का यह मामला केन्द्रीय सतर्कता आयोग यानि सीवीसी के लिए भी आसान नही है क्योंकि यदि किसी प्राइवेट शख्स के बयानों की बात सामने आई तो सीवीसी किसी प्राइवेट शख्स को बुला कर पूछताछ नही कर सकता और ना ही किसी को गिरफ्तार करने या कस्टोडियल पूछताछ करने की अनुमति दे सकता है. साथ ही इस मामले में सीवीसी को अपने ऊपर बैठाए गए सुप्रीम कोर्ट के जज को भी रिपोर्ट देने से पहले संतुष्ट करना होगा. सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान जो तथ्य सामने आ रहे है उनके आधार पर सीवीसी कोर्ट को केवल यही रिपोर्ट देगा कि रिश्वतखोरी के इस मामले मे प्रथम दृष्टया मुकदमा बनता है या नही और यही रिपोर्ट सीबीआई के शीर्ष दोनों अधिकारियो का भविष्य तय करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
भावना कांत, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
भावना कांत, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget