एक्सप्लोरर

'कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाएं, इमरजेंसी कैबिनेट बैठक बुलाएं', बंगाल के राज्यपाल का CM ममता को आदेश

Kolkata Doctor Rape Murder Case: राज्यपाल सीवी बोस ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और राज्य में हो रही चिंताजनक घटनाओं पर चुप नहीं रह सकती.

Kolkata Doctor Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल सरकार सोमवार (9 सितंबर 2024) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सचिवालय में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की परियोजनाओं और नागरिक केंद्रित सेवाओं पर बात होगी. इस बीच बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सीएम ममता को आदेश दिया कि वह इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर बात करें.

राज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर को हटाने की बात कही

सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी बोस ने कहा कहा कि जरूरत पड़े तो पुलिस कमिश्नर का हटाया जाए, क्योंकि उनके खिलाफ बहुत शिकायतें आ रही है. दो दिन पहले राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मिल कर आए थे. 

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त विनीत गोयल को बदलने की लोगों की मांग पर फैसला करना चाहिए. राज्यपाल सीवी बोस ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और राज्य में हो रही चिंताजनक घटनाओं पर चुप नहीं रह सकती. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को संविधान और कानून के शासन के तहत काम करना चाहिए. 

राज्यपाल ने ममता सरकार पर जताई थी नाराजगी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने राज्य विधानसभा से पारित रेप रोधी विधेयक विचार करने के लिए शुक्रवार (6 सितंबर 2024) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेज दिया था. बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बिल को लेकर ममता सरकार पर नाराजगी जताई थी क्योंकि राज्य सरकार ने राज्यपाल के पास बिल से जुड़ी टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी थी.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में रेप और हत्या के मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में लोग रोज प्रदर्शन कर रहे हैं. इस घटना के बाद ममता बनर्जी की सरकार अपराजिता वीमेन एंड चाइल्ड (पश्चिम बंगाल क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट) बिल 2024 लेकर आई, जिस पर राजनीति चरम पर है.

ये भी पढ़ें : 'एक-एक शहर और गली नहीं देख सकतीं CM...', कोलकाता रेप केस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर किया ममता का बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi-Prashant Kishor Meeting: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या आपकी महत्वाकांक्षा राज्य का सीएम बनने की है? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ऐसा जवाब
क्या आपकी महत्वाकांक्षा राज्य का सीएम बनने की है? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ऐसा जवाब
Shashi Tharoor on MNREGA: 'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 7 शोज, लिस्ट में सलमान खान का रिएलिटी शो भी शामिल
इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 7 शोज, लिस्ट में सलमान खान का शो भी शामिल

वीडियोज

Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
क्या Delhi छोड़कर ही सांसें सुरक्षित हैं? Pollution से परेशान राजधानी | Bharat Ki Baat With Pratima
Sandeep Chaudhary: नाम में विकास और रोजगार...कैसे होगा बेड़ा पार? |Seedha Sawal | MGNREGA | BJP
Gold Investors Alert! अब पुराने Gold से भी कमाएं Passive Income | Gold Leasing Explained
Gold Investors Alert! अब पुराने Gold से भी कमाएं Passive Income | Gold Leasing Explained

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi-Prashant Kishor Meeting: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग, प्रियंका भी थीं मौजूद
क्या आपकी महत्वाकांक्षा राज्य का सीएम बनने की है? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ऐसा जवाब
क्या आपकी महत्वाकांक्षा राज्य का सीएम बनने की है? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ऐसा जवाब
Shashi Tharoor on MNREGA: 'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
'महात्मा की विरासत का अपमान न करें', मनरेगा का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन
Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 7 शोज, लिस्ट में सलमान खान का रिएलिटी शो भी शामिल
इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 7 शोज, लिस्ट में सलमान खान का शो भी शामिल
चेन्नई-कोलकाता को हर हाल में चाहिए ये खिलाड़ी! 30 करोड़ भी पड़ जाएंगे कम; ऑक्शन में मच सकता है बवाल
चेन्नई-कोलकाता को हर हाल में चाहिए ये खिलाड़ी! 30 करोड़ भी पड़ जाएंगे कम; ऑक्शन में मच सकता है बवाल
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, दिल्ली हेडक्वार्टर में अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, दिल्ली HQ में शाह-नड्डा मौजूद
कितनी मजबूत है जॉर्डन की करेंसी, जहां के लिए रवाना हुए PM Modi; भारत के 1000 रुपये यहां कितने?
कितनी मजबूत है जॉर्डन की करेंसी, जहां के लिए रवाना हुए PM Modi; भारत के 1000 रुपये यहां कितने?
मनरेगा का नाम होगा 'जी राम जी', जानें इस योजना में क्या-क्या बदलेगा?
मनरेगा का नाम होगा 'जी राम जी', जानें इस योजना में क्या-क्या बदलेगा?
Embed widget