एक्सप्लोरर

CBI छापे के दौरान मधुबनी में CRPF की गाड़ी में तोड़फोड़, पटना में RJD MLC सुनील सिंह के घर साढ़े 14 घंटे चली पूछताछ

CBI Raid On RJD Leaders: शाम के वक्त जब आरजेडी समर्थक छापे के विरोध में पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश करने लगे तो सीआरपीएफ जवानों ने उनपर लाठी चार्ज कर दिया. जिसके बाद हंगामा बढ़ गया.

CBI Raid: बिहार (Bihar) में सीबीआई (CBI) की छापेमारी से बिहार की सियासत में भारी टेंशन है. कल सीबीआई ने 25 जगहों पर छापे मारी की. जिसमें कई आरजेडी (RJD) नेता शामिल रहे. पटना (Patna) में आरजेडी एमएलसी (RJD MLC) सुनील सिंह (Sunil Singh) के घर से सीबीआई की टीम देर रात निकली. सीबीआई की टीम कल देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 25 जगहों पर छापेमारी की. जिसमें 200 प्रॉपर्टी की सेल डीड का पता चला है. जिसमें कई प्रॉपर्टी का लालू (Lalu Prasad Yadav) परिवार से संबंध होने का शक है. सीबीआई को क्या कुछ मिला जानिए हमारी इस रिपोर्ट में.

जमीन घोटाले को लेक सीबीआई ताबड़तोड़ रेड में जुटी है. एक साथ कई राज्यों और शहरों में सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है. बुधवार को सीबीआई की टीम ने बिहार समेत देश भर में 25 जगहों पर एक साथ छापेमारी की. सूत्रों के मुताबिक इस छापे में सीबीआई के हाथ कैश और कई अहम दस्तावेज लगे हैं. जिसके मुताबिक सीबीआई को छापे के दौरान भारी मात्रा में कैश मिला.

क्या-क्या मिला छापेमारी में

  • भारी मात्रा में कैश मिला-सूत्र
  • 200 प्रॉपर्टी की सेल डीड मिली-सूत्र
  • लालू परिवार से संबंध होने का शक
  • नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप
  • FIR में सिर्फ 7 सेल डीड का जिक्र था
  • 5 सेल डीड और 2 गिफ्ट डीड थी

7 सेल डीड से शुरू हुई सीबीआई की पड़ताल 200 प्रॉपर्टी तक पहुंच चुकी है. हालांकि आरजेडी सीबीआई की पड़ताल को सियासी रंग देने में जुटी है. फिलहाल नौकरी के बदले जमीन घोटाला जितना सीबीआई समझ रही थी उससे कई गुना बड़ा है. ऐसे में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी कई और चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

मधुबनी में सीबीआई छापेमारी के दौरान भारी बवाल

तो वहीं, मधुबनी (Madhubani) में छापेमारी (Raid) के दौरान भारी बवाल हुआ. आरजेडी (RJD) सांसद फैयाज अहमद (Faiyaz Ahamad) के घर सीबीआई रेड (CBI Raid) के दौरान भारी हंगामा हुआ. सीबीआई सुबह से फैयाज के घर में छापेमारी कर रही थी और बाहर फैयाज समर्थक नारेबाजी कर रहे थे. जैसे-जैसे दिन ढलता गया वैसे-वैसे समर्थकों का हंगामा बढ़ता गया. जैसे ही अंधेरा थोड़ा और गहराया तो कुछ उपद्रवियों ने सीआरपीएफ टीम (CRPF Team) पर पथराव कर दिया. इस हमले में सीआरपीएफ की गाड़ी के शीशे टू गए. जिस वक्त ये हमला हुआ सीबीआई की टीम फैयाज के घर मौजूद थी. फैयाज के घर से क्या मिला अभी इसका खुलासा होना बाकी है.

ये भी पढ़ें: Land For Job Scam: 25 जगहों पर छापेमारी में CBI को मिले 200 प्रोपर्टी के दस्तावेज, पटना में RJD नेता सुनील सिंह के घर 11 घंटे चली रेड

ये भी पढ़ें: ED Raid In Jharkhand: प्रेम प्रकाश के घर से बरामद दो AK-47 रायफल्स बरामदगी में बड़ा खुलासा, दो पुलिसवाले सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget