एक्सप्लोरर

कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए CoWIN पोर्टल पर हुआ बदलाव, पहले से लिया गया अप्वाइंटमेंट वैध रहेगा

13 मई को कोविशील्ड के दो डोज के बीच के गैप को बढ़ाकर सरकार ने 12-16 सप्ताह कर दिया था. अब इसे दर्शाने के लिए को-विन पोर्टल पर बदलाव किया गया है.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह साफ किया कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया समय (अप्वाइंटमेंट) वैध रहेगा और यह को-विन पोर्टल पर रद्द नहीं होगा. मंत्रालय ने कहा कि को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पहली खुराक लेने के बाद लाभार्थी 84 दिन से कम समय की अवधि में ऑनलाइन समय प्राप्त नहीं कर पाएगा. केंद्र ने 13 मई को कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी खुराक लेने के समय में अंतर बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था.

मंत्रालय ने कहा, 'भारत सरकार ने इस बदलाव के संबंध में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है. कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लेने के लिये 12-16 सप्ताह के अंतराल को दर्शाने के लिए को-विन पोर्टल में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं.'

उन्होंने कहा, ' मीडिया में आईं कुछ रपटों में दावा किया गया है कि जिन लाभार्थियों ने को-विन पोर्टल पर दूसरी खुराक के लिए 84 दिन से कम समय में अप्वाइंटमेंट लिया है, उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक दिए बिना ही टीकाकरण केंद्रों से लौटाया जा रहा है.'

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ' जो लाभार्थी पहले ही दूसरी खुराक के लिये समय ले चुके हैं, वह वैध रहेगा और को-विन पर उसे रद्द नहीं किया जा रहा है. साथ ही लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरी खुराक के लिए पहली खुराक लेने की तारीख से 84 दिन बाद का समय प्राप्त करें.' गौरतलब है कि फिलहाल भारत में जो टीकाकरण अभियान चल रहा है उसमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

भारत बायोटेक ने कहा- यूके स्ट्रेन और भारत में मिले कोरोना वैरिएंट पर प्रभावी है स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget