एक्सप्लोरर

आर्म्ड फोर्सेज में सबसे पहले लद्दाख में तैनात सैनिकों को मिलेगा कोरोना का टीका, सेना को मिली है 4000 वैक्सीन

देश में 16 जनवरी यानी आज से कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के कार्यक्रम का आगाज हो रहा है. कोविड वैक्सीनेशन के लिए सेना को भी कुल 4000 वैक्सीन दी गई हैं. सबसे पहले लद्दाख में तैनात सेना के फ्रंटलाइन वर्कर्स यानि सैन्य-डाक्टर्स और पैरा-मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन दी जाएगी.

देश में 16 जनवरी यानी आज से कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का काम शुरू हो रहा है. भारत में दो वैक्सीन को मंजूरी दी गई है. बता दें कि पहले दिन तीन लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी जाएगी. इसी के साथ आज दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश में पहले चरण के कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे. वहीं कोविड वैक्सीनेशन के लिए सेना को भी कुल 4000 वैक्सीन दी गई हैं. सबसे पहले लद्दाख में तैनात सेना के फ्रंटलाइन वर्कर्स यानि सैन्य-डाक्टर्स और पैरा-मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन दी जाएगी.

3820 वैक्सीन लद्दाख में तैनात सैनिकों को दी जाएगी

जानकारी के मुताबिक, इन 4000 वैक्सीन में से कम से कम 3820 अकेले लद्दाख में तैनात सैनिकों (डॉक्टर्स इत्यादि) के लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, वैक्सीनेशन का ये पहला चरण है. जैसे-जैसे सरकार से वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी, दू‌सरी कमांड में तैनात फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का काम शुरू हो जाएगा.

14वीं कोर के मिलिट्री-हॉस्पिटल में शुरू होगा वैक्सीनेशन कार्य

जानकारी के मुताबिक, आज जब प्रधानमंत्री कोरोना-टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे तब लेह स्थित 14वीं कोर के मिलिट्री-हॉस्पिटल में भी वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो जाएगा. आपको बता दें कि लेह स्थित 14वीं कोर (फायर एंड फ्यूरी) कोर की जिम्मेदारी ही पूर्वी लद्दाख में चीन से सटी एलएसी की सुरक्षा करना है, जहां पिछले आठ महीने से दोनों देशों की सेनाओं में तनातनी चल रही है.

सेंटर में पहले चरण में लगाई जानी हैं 6हजार वैक्सीन

लेह में मिलिट्री-हॉस्पिटल के अलावा हार्ट-सेंटर (अस्पताल) में भी देशभर की तरह कोरोना-वैक्सीन कार्यक्रम की शुरूआत हो जाएगी. इसके लिए बाकयदा पूरी तैयारी कर ली गई है. करीब छह हजार वैकसीन पहले चरण में इस सेंटर में लगाई जानी है.

ये भी पढ़ें

Desh Ka Mood: लोकप्रियता में पीएम मोदी की बादशाहत बरकरार, जानिए अन्य बड़े मुद्दों पर क्या है 'देश का मूड'

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए देश तैयार, आज 3 लाख हेल्थवर्कर्स को लगेगा टीका

 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget