एक्सप्लोरर

कोविड टीकाकरण: सरकार ने कहा- स्वास्थ्य कर्मियों को अब कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें एचसीडब्ल्यू को टीका लगाया गया था और एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था.

नई दिल्ली: केंद्र ने शनिवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों का अब नए रजिस्ट्रेशन की इजाजत नहीं होगी. क्योंकि नियमों का उल्लंघन कर कुछ ऐसे लाभार्थी इस कैटेगरी में कोविड-19 टीकाकरण के लिए अपना नाम लिखवा रहे थे जो पात्र नहीं हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में कहा कि 45 साल या इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन को-विन पोर्टल पर जारी रहेगा. उन्होंने राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों को पहले से रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य सेवा कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए कहा.

अयोग्य लाभार्थियों का भी हो रहा है रजिस्ट्रेशन देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें एचसीडब्ल्यू को टीका लगाया गया था और एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था. कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था. पत्र में भूषण ने कहा कि एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू के टीकाकरण के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर सभी प्रयास किए गए हैं.

भूषण ने कहा, 'विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली है कि कोविड​​-19 टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) में कुछ अयोग्य लाभार्थियों को एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू के रूप में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और निर्धारित दिशानिर्देशों का पूर्ण उल्लंघन कर टीकाकरण किया जा रहा है.' पिछले कुछ दिनों में एचसीडब्ल्यू के 'डेटाबेस' में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जारी उन्होंने पत्र में कहा, 'आज एनईजीवीएसी की बैठक में राज्य के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की गई और कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) की सिफारिश के अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू की श्रेणियों में किसी नए पंजीकरण की तत्काल प्रभाव से इजाजत नहीं होगी. को-विन पोर्टल पर 45 साल या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के पंजीकरण की अनुमति जारी रहेगी.'

ये भी पढ़ें- कोविड-19 का कहर: ताक पर प्रोटोकॉल, बगैर पीपीई किट पहने कोरोना जांच कर रहे स्वास्थ्यकर्मी 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली हुई कोरोना संक्रमित, लिखा- पति और मेकर्स के सावधानी रखने के बाद भी हुआ कोविड-19

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget