एक्सप्लोरर

कोविड-19 का कहर: ताक पर प्रोटोकॉल, बगैर पीपीई किट पहने कोरोना जांच कर रहे स्वास्थ्यकर्मी

जनपद के जिला चिकित्सालय के बगल में बने नि:शुल्क कोविड-19 जांच सेंटर में मानकों को ताक पर रखते हुए स्वास्थ्यकर्मी बिना पीपीई किट पहने ही आने वाले लोगों की कोरोना जांच कर रहे हैं.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है. सरकार की ओर से कोविड-19 की सभी गाइडलाइन के पालन का निर्देश भी जारी कर दिया गया है. मास्क के साथ दो गज की दूरी और हाथ को धुलने के भी निर्देश दिए गए हैं. कोरोना की जांच करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को पीपीई किट पहनना अनिवार्य है. लेकिन, प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर स्वास्थ्यकर्मी बगैर पीपीटी पहने ही जांच कर रहे हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा भी बढ़ जा रहा है.  हालांकि जब लोगों ने विरोध जताया तो स्वास्थ्यकर्मी ने आखिरकार पीपी किट पहन ली.

जनपद के जिला चिकित्सालय के बगल में बने नि:शुल्क कोविड-19 जांच सेंटर में मानकों को ताक पर रखते हुए स्वास्थ्यकर्मी बिना पीपीई किट पहने ही आने वाले लोगों की कोरोना जांच कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की इस लापरवाही से जहां आम जनमानस मैं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है. वहीं खुद स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी अपने और अपने परिवार की भी जान जोखिम में डालने का काम कर रहा है.

चाचा की जांच कराने आए अभिषेक त्रिपाठी बताते हैं कि उन्होंने चाचा की कोरोना जांच कराई. उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. कोरोना जांच करने वाला स्वास्थ्य कर्मी बगैर की पीपीई किट पहने ही जांच कर रहा है. यह घोर लापरवाही है. सरकार ने सारी व्यवस्था उपलब्ध कराई है. बगैर पीपीई किट पहने जांच करना गलत है. सरकार ने सारी सुविधाएं दे रखी है. इसके लिए वे आगे शिकायत करेंगे.

चाचा की जांच कराने आए बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि उनका अल्ट्रासाउंड होना था, इसलिए चिकित्सक ने कोविड जांच कराने के लिए भेज दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने जब पीपीई किट उपलब्ध कराया हुआ है. तो स्वास्थ्यकर्मियों को इस तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर जांच कराने आने वाला व्यक्ति पॉजिटिव हो. लेकिन एक भी पॉजिटिव निकला, तो वो स्वास्थ्यकर्मी खुद की, अपने परिवार की और आसपास मौजूद लोगों की जान के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. इसलिए उनके टोकने के बाद स्वास्थ्यकर्मी ने पीपीई किट पहन लिया.

इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी के अलावा जिला और महिला चिकित्सालय के साथ बनाए गए केंद्रों पर कोरोना की जांच की जा रही है. कहा गया है कि अधिक से अधिक लोगों की कोरोना की जांच की जाए, जिससे बीमारी को नियंत्रित किया जा सके. सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीई किट के साथ कोविड-19 के प्रोटोकाल के पालन के लिए जरूरी वस्तुओं को उपलब्ध करा दिया गया है. वे चाहें तो पीपीई किट पहन सकते हैं. उन्होंने कहा कि बचने का तौर तरीका पता चल जाने के कारण दो गज की दूरी बनाकर जांच कर रहे होंगे.

यह भी पढ़ें:

शादी के लिए परेशान 3 फीट के अजीम मंसूरी को आखिर मिल गई दुल्हन, हापुड़ में पूरी हुई तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget