एक्सप्लोरर

दिल्ली: AAP विधायक आतिशी बोलीं- युवाओं के लिए वैक्सीन न होने से घटती है वैक्सीनेशन की रफ्तार

आतिशी ने कहा- 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का 50 फ़ीसदी से अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है. इसलिए अब आधे से भी कम लोग बचते हैं जिनका वैक्सीनेशन बचा हुआ है. दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर में 30-35 फ़ीसदी तक संक्रमण दर रही है.आतिशी ने कहा- आतिशी ने आगे कहा कि हमारा केंद्र सरकार से आग्रह है कि वैक्सीनेशन पर राजनीति करना बंद करिए. राजनीति, प्रेस कॉन्फ्रेंस से देश तीसरी लहर से नहीं बचने वाला है.

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी की विधायक और प्रवक्ता आतिशी ने दिल्ली में धीमे वैक्सीनेशन के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में जब-जब युवाओं को वैक्सीन मिली है तब-तब वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ी है. दिल्ली में एक ऐसा समय था जब करीब 2 हफ्ते तक युवाओं के लिए वैक्सीन की एक डोज भी उपलब्ध नहीं थी. इससे वैक्सीन की स्पीड घट जाती है.

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में युवाओं की वैक्सीन ना होने पर वैक्सीनेशन स्पीड घटने के दो कारण हैं-

पहला- 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का 50 फ़ीसदी से अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है. इसलिए अब आधे से भी कम लोग बचते हैं जिनका वैक्सीनेशन बचा हुआ है. दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर में 30-35 फ़ीसदी तक संक्रमण दर रही है. बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो वैक्सीनेशन के योग्य ही नहीं है क्योंकि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस है कि 3 महीने तक कोविड से ठीक होने के बाद आप वैक्सीनेशन नहीं करवा सकते.

दूसरा- कई ऐसे लोग भी हैं जिनको वैक्सीन लगवाने को लेकर हिचक है. यह कारण है कि 45 साल से अधिक उम्र की वैक्सीनेशन कम हो गई थी.

45 साल से अधिक उम्र की श्रेणी का 2 महीने से ज्यादा का स्टॉक- आतिशी

आतिशी ने कहा कि हमारे पास 45 साल से अधिक उम्र की श्रेणी का 2 महीने से ज्यादा का वैक्सीनेशन स्टॉक है. लेकिन अब 45 साल से अधिक उम्र की श्रेणी का वैक्सीनेशन डोर टू डोर जाने के बावजूद भी एक ठहराव पर पहुंच गया है. दूसरी तरफ युवाओं की वैक्सीन बहुत समय तक दिल्ली सरकार के पास उपलब्ध ही नहीं थी. जब-जब दिल्ली के पास वैक्सीनेशन का स्टॉक आया है तब-तब युवा सामने आकर अपने आप को वैक्सीनेट करवाते हैं और वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ जाती है. अगर हम 21 जून का आंकड़ा देखें तो दिल्ली में 76,062 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी हैं, जिसमें से तकरीबन 50 हजार वैक्सीन युवाओं ने लगवाई है. क्योंकि युवा सामने आकर अपने आप को वैक्सीनेट करवाना चाहते हैं.

केंद्र सरकार ने हमारी कभी भी नहीं सुनी- आतिशी

आतिशी का कहना है कि दिल्ली सरकार बार-बार केंद्र सरकार को यह कहती रही है कि 45 साल से अधिक उम्र की श्रेणी का वैक्सीन स्टॉक उपलब्ध है, उसको क्या 18 से 44 साल के लिए इस्तेमाल कर लें? क्योंकि 45 साल से अधिक उम्र की श्रेणी की वैक्सीन खत्म हो रही है. केंद्र सरकार बार-बार इसके लिए मना करती रही और कहती रही कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की श्रेणी के लिए वैक्सीन राज्यों को खुद कंपनियों से खरीदना पड़ेगा. केंद्र सरकार का स्टॉक उपलब्ध नहीं हो सकता है. हम बार-बार केंद्र सरकार को कहते रहे कि युवा अपने आप को वैक्सीनेट करवाना चाहते हैं. उनके लिए हमें वैक्सीन और चाहिए. वहां पर वैक्सीनेशन की स्पीड और बढ़ सकती है. लेकिन केंद्र सरकार ने हमारी कभी भी नहीं सुनी और बार-बार मना करती रही.

आतिशी के मुताबिक आखिरकार आज केंद्र सरकार ने एक यूनिवर्सल वैक्सीन अभियान शुरू होने के एक दिन बाद प्रेस रिलीज जारी की है कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की वैक्सीन को भी 18 साल से अधिक उम्र के लिए लगाया जा सकता है. दिल्ली सरकार ने बार-बार यह आवाज उठाई कि हमें एक भी वैक्सीन की डोज इस यूनिवर्सल वैक्सीनेशन अभियान के तहत नहीं मिली है तो आखिरकार आज एक प्रेस रिलीज के माध्यम से केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है. यह एक ऐसी मांग थी जो दिल्ली सरकार बार-बार केंद्र सरकार के सामने रख रही थी लेकिन उस मांग को माना नहीं जा रहा था.

वैक्सीनेशन पर राजनीति करना बंद करे केंद्र- आतिशी

आतिशी ने आगे कहा कि हमारा केंद्र सरकार से आग्रह है कि वैक्सीनेशन पर राजनीति करना बंद करिए. राजनीति, प्रेस कॉन्फ्रेंस से देश तीसरी लहर से नहीं बचने वाला है. देश अगर तीसरी लहर से बचेगा तो सिर्फ और सिर्फ वैक्सीन की डोज से बचेगा. इसलिये केंद्र सरकार से आग्रह है कि वह जल्द से जल्द फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को अनुमति दें और भारत के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाएं. जितनी जल्दी भारत का वैक्सीनेशन होगा उतनी जल्दी पूरा देश कोविड से बचेगा.

ये भी पढ़ें-

Corona Update: देशभर में अबतक 3 करोड़ लोग संक्रमित, 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा नए मामले आए

21 जून को हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, चिदंबरम बोले- रिकॉर्ड बनाने के लिए की गई जमाखोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget