एक्सप्लोरर

Corona Update: देशभर में अबतक 3 करोड़ लोग संक्रमित, 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा नए मामले आए

Coronavirus Cases in India Today 23 June: भारत दुनिया में तीसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. यहां एक्टिव केस अभी भी 6 लाख से ज्यादा बने हुए हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

नई दिल्ली: देशभर में अबतक तीन करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से तीन लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 50,848 नए कोरोना केस आए और 1358 संक्रमितों की जान चली गई है. बीते दिन 68,817 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 19,327 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 42,640 नए केस आए थे.

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 28 हजार 709
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 89 लाख 94 हजार 855
  • कुल एक्टिव केस- 6 लाख 43 हजार 194
  • कुल मौत- 3 लाख 90 हजार 660

देश में लगातार 41वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 22 जून तक देशभर में 29 करोड़ 46 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन रिकॉर्ड 54 लाख 24 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 39 करोड़ 59 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

महाराष्ट्र, एमपी, केरल में ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के 22 मामले सामने आए
भारत में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के 22 मामलों का पता चला है जिनमें से 16 मामले महाराष्ट्र से हैं. बाकी मामले मध्य प्रदेश और केरल में सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत उन दस देशों में से एक है, जहां अब तक ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप मिला है. 80 देशों में ‘डेल्टा स्वरूप’ का पता चला है. कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस में मिला है.

उन्होंने कहा, "भारत के अतिरिक्त नौ और देशों में डेल्टा प्लस स्वरूप का पता चला है. भारत में डेल्टा प्लस के 22 मामले पाए गए हैं.... और यह अभी तक चिंताजनक स्वरूप की श्रेणी में नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के बारे में एक परामर्श जारी किया है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल को इस मुद्दे पर पहल की शुरुआत करनी चाहिए."

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में मिले केस

21 जून को हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, चिदंबरम बोले- रिकॉर्ड बनाने के लिए की गई जमाखोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget