एक्सप्लोरर

Covid Curfew: गोवा में 28 जून तक बढ़ाया गया कोविड-कर्फ्यू, शॉपिंग मॉल में दुकानें खोलने की अनुमति

गोवा में 28 जून तक के लिए कोविड-कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कोविड-कर्फ्यू 28 जून तक बढ़ाने का एलान कर दिया है. इस से पहले कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य में 21 जून तक के लिए कोविड-कर्फ्यू लगाया गया था. अब राज्य सरकार ने इसे एक हफ्ते के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. राशन व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी. इसके अलावा शॉपिंग मॉल में भी दुकानें इस दौरान खुली रहेंगी. हालांकि इसमें सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स और एंटरटेंमेंट जोन को खोलने की इजाजत नहीं होगी. कर्फ्यू के दौरान सभी होटल और रेस्टोरेंट सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होम डिलिवरी कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, "राज्य स्तरीय कर्फ्यू को 28 जून की सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ाया जा रहा है. इस दौरान सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेंमेंट जोन को छोड़कर शॉपिंग मॉल में सभी दुकानें सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच खोलने की अनुमति होगी. मछली बाजार भी खुल सकता है."  दूसरी लहर के बीच राज्य में 9 मई को पहली बार कोविड-कर्फ्यू लगाया गया था और तब से इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है. 

शॉपिंग मॉल के अंदर दुकानें खोलने की है अनुमति 

राज्य में कोविड-कर्फ्यू के दौरान राशन व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें पहले की तरह ही सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी. इसके अलावा शनिवार से शॉपिंग मॉल के अंदर दुकानें खोलने की भी अनुमति दे गई हैं. ये दुकानें भी सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी. हालांकि इस दौरान बार, स्विमिंग पूल और जिम को खोलने की अनुमति नहीं होगी.

गोवा में शनिवार को आए कोरोना के 302 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गोवा में शनिवार को कोविड​​-19 के 302 नए मामले सामने आये और नौ और मरीजों की मौत हो गई जबकि 419 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए. शनिवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 8.70 था. राज्य में इस समय कुल 3,473 एक्टिव केस है.

यह भी पढ़ें 

जम्मू-कश्मीर को विभाजित करने की अफवाहों को सरकार ने किया खारिज, कहा- ऐसा कुछ भी नहीं किया जाने वाला

फारूक अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ्ती समेत J&K के 14 नेताओं को दिल्ली में PM के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget