एक्सप्लोरर

दिल्ली में 104 केस, देश के 16 राज्यों में फैला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, आंकड़ा पहुंचा 1 हजार पार

Covid 19 new cases: भारत में कोरोना वायरस के केस फिर बढ़ने लगे हैं. सबसे ज्यादा मामले केरल से आए हैं. वहीं दिल्ली में 104 एक्टिव केस हैं.

Covid 19 new cases: कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में दस्तक दे चुका है, जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर राज्य सरकारों तक की नजर बनी हुई है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़े के मुताबिक कोरोना के सक्रिय मामले 1009 पहुंच गए हैं, जिसमें से 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है. बीते दो हफ्तों से यह आंकड़ा 257 बताया गया था, लेकिन सोमवार को आए ताजा आंकड़े में केस बढ़ गए हैं. इसके साथ ही 7 मौतों की पुष्टि भी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से की गई है. महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. 

किस राज्य में है कितने मामले 

कोविड-19 के ताजा मामलों की बात करें तो सबसे ज्यादा नए केस केरल में मिले हैं. यहां सबसे अधिक 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र में 209,  दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं.  उत्तर प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल में 12, पांडिचेरी में 9, हरियाणा में 9, आंध्र प्रदेश में 4, मध्य प्रदेश में 2,  छत्तीसगढ़ में 1, गोवा में 1, तेलंगाना में 1 सक्रिय मामला मिला है. भारत में कुल एक्टिव केस 1009 हो गए हैं. कुछ राज्यों जैसे अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में फिलहाल कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं हुआ है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बनाई हुई है हालात पर नजर

स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें इस पर चर्चा हुई. 

दिल्ली में बढ़े कोविड के मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मामले 104 हो गए हैं. हाल में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने एक वीडियो जारी कर के लोगों से पैनिक न करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था,  ''मुझे नहीं लगता की किसी को भी पैनिक होने की जरूरत है. हमारे सभी हॉस्पिटल्स हर स्थिति के लिए तैयार हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर हर एक चीज की पूरी व्यवस्था है. अगर कोई भी स्थिति आयी तो हम पूरी तरह से तैयार हैं. इसके साथ ही कोरोना को लेकर दिल्ली में एडवाइस भी जारी की गई है.''

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget