एक्सप्लोरर

Covid-19: अगर किसी जानने वाले को कोविड हुआ हो तो उससे कितने दिन बाद मिलना सेफ है? बच्चों को संक्रमण से कैसे बचाएं?

कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बेहद ही कारगर उपाय है. वही संक्रमित होने पर क्वारंटाइन नियमों का पालन करना संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सहायक है.

देश में कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है. चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1007 नए मामले सामने आए हैं. वही कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11,000 के आंकड़े को पार कर गई है. वही 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण की वजह से 26 मरीजों की जा चली गई है. एनसीआर के स्कूलों में कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. नोएडा और गाजियाबाद के बाद दिल्ली के स्कूल में भी कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दी है. 

दिल्ली के एक निजी स्कूलों में एक छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद बाकी छात्रों को छुट्टी दे दिया गया है.

संक्रमित होने पर कितने दिन बाद मिलना सेफ?

कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरुरी है. वही संक्रमित होने पर क्वारंटाइन नियमों का पालन करना संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सहायक है. नीति आयोग के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. वीके पॉल ने इस साल के शुरुआत में कहा था कि अगर किसी ने ओमिक्रोन के लिए टेस्ट करवाया है तो उसके नतीजे का इंतजार तक घर पर ही क्वारंटाइन रहें. और अगर कोई संक्रमित है तो 7 दिनों का क्वारंटाइन की अवधि पूरा करें और फिर अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तभी लोगों के बीच जाएं. वही कुछ विशेषज्ञ ये सलाह देते हैं कि कोरोना के लक्षण दिखने पर खुद को अलग कर लें ताकि संक्रमण दूसरे तक फैलने से रोका जा सके.

बच्चों का कैसे रखें ख्याल?

कोरोना महामारी के दो साल बीत जाने के बाद भी एक्सपर्ट्स बार-बार मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचने की सलाह भी देते रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर जब कोरोना के मामले बढ़े हैं तो मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी जरुरी है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद माता-पिता के साथ स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में ये बेहद जरुरी है कि हम अपने बच्चों का कैसे ख्याल रखें. 

बच्चों को संक्रमण होने से कैसे बचाएं

1. बच्चों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें

2. बच्चों को बार-बार ठीक से साबुन या फिर हैंडवॉश से हाथ धोने के लिए कहें

3. स्कूल में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें

4. अपने बच्चों को बार-बार नाक, कान, मुंह आदि छुने से मना करें

5. बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है, उन्हें पौष्टिक आहार दें

6. बच्चों को बाजार के सामान या फिर जंक फूड लेने से रोकें

6. स्कूल प्रशासन बच्चों को सामाजिक दूरी का पालन कराए. साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था करे

7. कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हें स्कूल न भेजें

8. कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बच्चों को घर पर क्वारंटाइन करें

9. स्कूल प्रशासन छात्रों का टेंपरेचर मापने की व्यवस्था करे ताकि बीमार बच्चों का आसानी पता लगाया जा सके

10. प्रशासन स्कूल की कक्षाओं में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करे

ये भी पढ़ें:

इस साल कैसा रहेगा मॉनसून? जानें क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान

कैंसर पीड़ित शिक्षिका के जज्बे को सलाम! पैशन के आगे ठुकराया जज के 'सरकारी नौकरी' का प्रस्ताव

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget