एक्सप्लोरर

COVID 19: बेहतर प्रबंधन के लिए WHO कर चुका है योगी सरकार की तारीफ, पीएम मोदी ने भी सराहा

यूपी की योगी सरकार ने दिल्ली में कोरोना के हालात को देखते हुए एनसीआर के अलावा सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है. इसके साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी तेज कर दी गई है.

नई दिल्ली: कोविड-19 से निपटने के दमदार प्रबंधन के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की है. वहीं दिल्‍ली में कोरोना से बदतर हालात को लेकर पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र, गुजरात और केरल की सरकारों के रवैये पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. कोर्ट ने सभी राज्यों से 27 तारीख तक स्टेटस रिपोर्ट तलब की है.

योगी सरकार ने सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाई

कोरोना पर दिल्‍ली प्रशासन के फेल होने का सबसे बड़ा असर एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) पर पड़ने का खतरा है. दिल्‍ली के हालात को देखते हुए योगी सरकार ने एनसीआर के साथ ही सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक बार फिर कोरोना से लड़ाई की कमान खुद संभालते हुए प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के साथ पुलिस अधिकारियों को भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं.

यूपी में कॉन्टैक्ट ट्रेंसिग तेज

कोरोना से निपटने में योगी आदित्यनाथ की दमदार और सफल रणनीति की हर तरफ़ चर्चा है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने एक बार फिर कमर कस ली है.  डब्‍ल्‍यूएचओ से तारीफ पा चुकी यूपी सरकार ने सीमावर्ती जिलों में कोरोना के खिलाफ मोर्चेबंदी तेज कर दी है. रिकॉर्ड टेस्टिंग क्षमता और कोरोना अस्‍पतालों की सीरिज़ के साथ सरकार ने कॉन्टैक्‍ट ट्रेसिंग भी तेज कर दी है. दिल्ली से नोएडा और ग़ाज़ियाबाद आने वालों का रैपिड टेस्ट किया जा रहा है. जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग का रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग का रिकॉर्ड बना है. कल 1 लाख 45 हजार टेस्ट किये गये. 21 नवंबर को प्रदेश में 1 लाख 75 हजार टेस्ट हुए थे. यूपी ने 23 मार्च को टेस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की थी तब 72 टेस्ट प्रतिदिन करने की सुविधा और संसाधन थे. आज की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पौने दो लाख कोविड टेस्ट करने में सफलता मिली है. उत्तर प्रदेश ने भारत में  सबसे ज्यादा 1 करोड़ 80 लाख टेस्ट किए हैं.

कल ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोरोना से लड़ने और सीमित संसाधन में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए यूपी के सीएम और उनकी टीम की दिल खोलकर प्रशंसा की थी. पीएम मोदी ने कहा, "योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना काल के दौरान भी विकास कार्यों की रफ्तार धीमी नहीं होने दी. यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है. इस संकट की घड़ी में भी प्रवासियों को घर पहुंचाने के साथ-साथ उनको रोजगार उपलब्ध कराया. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम बधाई की पात्र है"

कोविड से निपटने की यूपी में बड़ी तैयारी

राज्य  में कुल 674 कोविड अस्पताल तैयार किए गए हैं. इनमें बिस्तरों की कुल उपलब्धता को 1.57 लाख तक बढ़ा दिया गया है. अब तक, राज्य के सभी 75 जिलों में आईसीयू बेड के प्रावधान वाले कम से कम एक या एक से अधिक लेवल-2 कोविड अस्पताल हैं.

आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में पिछले 2 हफ्तों में हालात काफी बिगड़े हैं. कोर्ट ने कहा कि अगर सावधानी नहीं बरती गई तो दिसंबर में स्थिति बहुत बुरी हो सकती है. न्यायाधीश अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने कोविड-19 की स्थिति को खराब करने के लिए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को रिपोर्ट पेश करने को कहा है, जिसमें संक्रमण को रोकने के लिए उनके द्वारा उठाए गए , उठाए जाने वाले कदमों और केंद्र सरकार से वांछित मदद की जानकारी देना होगी.

दिल्ली: मास्क चेकिंग के दौरान सिविल डिफेंस कर्मचारी के पैर पर शख्स ने चढ़ाई कार, जानें फिर क्या हुआ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget