एक्सप्लोरर

Covid-19 New Variant: कोविड के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर AIIMS ने कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं, बस...'

Corona Virus: एम्स के डॉक्टर ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी या उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रह है. सर्दी के समय में सामान्य फ्लू भी बढ़ रहा है.

Corona Sub Variant JN.1: कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने इससे घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है. एम्स के डॉक्टर नीरज निश्चल ने कहा, "देश के कई राज्यों में लोग कोविड के नए वेरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं. मरीजों में इसका संक्रमण बहुत कम है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है."

डेल्टा वेरिएंट जैसा खतरनाक नहीं- एम्स डॉक्टर

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एम्स में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर निश्चल ने कहा, "हम लगातार कहते आ रहे हैं कि कोरोना की इस प्रकार की लहरें आती रहेंगी. यहां तक कि पहली और दूसरी लहर के दौरान भी हमने भविष्यवाणी की थी कि एक समय आएगा, जब यह वायरस अधिक संक्रामक हो जाएगा, लेकिन साथ ही मृत्यु दर कम हो जाएगी. लोग बीमार तो पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा समस्याएं नहीं हो रही, जैसा पहले डेल्टा वेरिएंट में होता था."

भविष्य में बढ़ सकते मामले

उन्होंने कहा, "इस मौसम में सामान्य सर्दी और फ्लू के ज्यादा मरीज देखे जाते हैं. इसलिए यह एक प्रकार का सामान्य संक्रमण भी होता है. अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या नहीं बढ़ रही है और न ही उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. इसलिए घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. हम तैयार हैं, क्योंकि भविष्य में मामले और बढ़ सकते हैं."

नया वेरिएंट असरदार नहीं

उन्होंने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें इस वायरल के वायरस के बारे में पता है और हमें पता है कि इससे कैसे निपटना है. जो डेटा सामने आ रहा है उससे पता चलता है कि नया सबवेरिएंट ओमीक्रॉन से बहुत अलग नहीं है."

प्रोफेसर निश्चल ने कहा, "स्वास्थ्य विभाग की टीम यह इस बात की जांच में जुटी है कि क्या इस नए सबवेरिएंट से फेफड़े को नुकसान पहुंच भी रहा है? क्या इसमें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है या अस्पताल में भर्ती कराने की भी जरूरत पड़ रहा है. हमारे पास डॉक्टर्स की अच्छी निगरानी प्रणाली है, हम इसे रोक सकते हैं."

ये भी पढ़ें: 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, प्रियंका गांधी के पास नहीं रहेगी यूपी की जिम्मेदारी, सचिन पायलट को बनाया इस राज्य का प्रभारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget