एक्सप्लोरर

Covid-19: चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए 1 जनवरी से कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी, ये हैं नियम

India Corona Update: चीन समेत कई देशों में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BF.7 ने हाहाकार मचा रखा है. ऐसे में भारत में इन देशों से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है.

Covid-19 In India: चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी, 2023 से आरटी-पीसीआर की ‘निगेटिव’ रिपोर्ट अनिवार्य होगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 30 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए संशोधित कोविड (Covid-19) दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कुछ देशों से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए अपनी नेगेटिव आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच रिपोर्ट अपलोड करने के लिए एयर सुविधा पोर्टल शनिवार को एक बार फिर लाइव हो गया.

सरकार की ओर से एयरलाइन को जारी निर्देश के मुताबिक, वे एक जनवरी 2023 से इन 6 देशों से यात्रा करने वाले केवल उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सवार होने की अनुमति देने संबंधी संशोधन करें, जिन्होंने एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा फॉर्म जमा किए हैं. 

72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए रिपोर्ट

दिशा-निर्देश में कहा गया है कि आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए. प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आने वाले यात्रियों के दो प्रतिशत ‘रैंडम’ जांच भी जारी रहेगी. ये निर्णय दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिए गए हैं. 

फार्मा कंपनियों को दिए ये निर्देश

चीन समेत कई देशों में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भारत में एहतियात बरते जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने गुरुवार को फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथबैठक में कोरोना क्लिनिकल मैनेजमेंट और ट्रीटमेंट में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के स्टॉक पर चर्चा की और कुछ दिशा निर्देश दिए थे. फार्मा कंपनियों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला परिदृश्य पर कड़ी नजर रखने के लिए भी कहा गया है.  

भारत में कोरोना की स्थिति

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 226 नए मामले आए हैं जिसके बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,46,78,384 हो गई. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,653 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, केरल से तीन लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,702 हो गई है.

ये भी पढ़ें- 

कोविड महामारी में निजी जेट विमानों का सेक्टर रहा गुलजार पर अब झेल रहा मंदी की मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 चुनाव से पहले अग्निवीर योजना में बदलाव, क्या युवाओं की नाराजगी दूर कर पाएगी मोदी सरकार?
2027 चुनाव से पहले अग्निवीर योजना में बदलाव, क्या युवाओं की नाराजगी दूर कर पाएगी मोदी सरकार?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
कश्मीर के AIIMS अवंतीपोरा में जल्द शुरू होगा इलाज, दिसंबर से पहले OPD खोलने का लक्ष्य
कश्मीर के AIIMS अवंतीपोरा में जल्द शुरू होगा इलाज, दिसंबर से पहले OPD खोलने का लक्ष्य
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget