एक्सप्लोरर

COVID-19: ममता का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- बंगाल को भाषण सुनाया लेकिन समुचित किट नहीं दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि कम टेस्ट किए जाने का आरोप गलत है. टेस्ट को रोकने को कहा गया है, ये गलती किसकी है?

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यहां कम टेस्ट किए जाने का आरोप गलत है. टेस्ट रोकने को कहा गया है, ये किसकी गलती है? टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई, सही किट नहीं दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी को लेकर बंगाल को भाषण सुनाया लेकिन जांच के लिए समुचित किट नहीं दी. उन्होंने कहा कि बेबुनियाद खबरें प्रसारित की जा रही है कि बंगाल में कोरोना वायरस को लेकर कुछ ही लोगों की जांच की जा रही है.

वहीं राज्य के चीफ सेक्रेट्री राजीव सिन्हा ने कहा, ‘’ये सच नहीं है कि हम कम टेस्ट कर रह रहे हैं. अभी तक कुल 7037 सैंपल की जांच की गई है. परीक्षण किट को वापस लेने के लिए एक सूचना है, यह किसकी गलती है? "

बंगाल सरकार ने कहा कि तीन तरह के कोविड-19 टेस्टिंग किट बंगाल को सप्लाई किए गए. इसमें रैपिड टेस्टिंग किट, बीजीआई आरटी पीसीआर किट्स और एंटीजेन किट्स शामिल हैं. रैपिड टेस्टिंग किट्स को खामी की वजह से आईसीएमआर के एडवाइजरी के मुताबिक वापस लिया जा रहा है. बीजीआई आरटी पीसीआर किट्स को 21 अप्रैल को एनआईसीईडी से संवाद के अनुसार वापस ले लिया जा रहा है. वहीं एंटीजेन किट्स बंगाल के अस्पतालों मे सप्लाई नहीं किया गया है.

गौरतलब है कि मंगलवार को आईसीएमआर ने राज्यों के ये सलाह दी कि दो दिनों के लिए रैपिड टेस्टिंग किट का इस्तेमाल न करें. खामी पाए जाने के बाद बंगाल से रैपिड टेस्टिंग किट की खेप वापस ले ली गई.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक कुल 423 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. वहीं अब तक 73 लोग इलाज के बाद रिकवर कर चुके हैं. अब तक राज्य में कोविड-19 की वजह से 15 लोगों की मौत हुई है.

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन का पालन नहीं हुआ, ममता सरकार सिर्फ प्रचार में जुटी- राज्यपाल जगदीप धनखड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
LIVE: प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च की तैयारी में केजरीवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
सालों की सेवा के बाद भी...' कर्नाटक कैबिनेट से बाहर होने पर निराश हुए दिनेश गुंडु राव
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget