एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन का पालन नहीं हुआ, ममता सरकार सिर्फ प्रचार में जुटी- राज्यपाल जगदीप धनखड़

पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार का केंद्र सरकार के साथ टकराव है और वो राज्य में कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम नहीं ले रही हैं.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज राज्य के बारे में कई अहम बातों पर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार में टकराव की स्थिति बिलकुल स्पष्ट है और राज्य सरकार गरीबों को राशन नहीं दे रही है. राज्य सरकार सिर्फ प्रचार में जुटी है और कोरोना से लड़ाई ड्रामेबाजी के जरिए जीती नहीं जा सकती है.

जगदीप धनखड़ ने कहा कि कोरोना वायरस से बनी स्थिति तीसरे विश्व युद्ध की तरह हैं लेकिन राज्य सरकार इसे लेकर भी गंभीर नहीं है और केंद्र के साथ मिलकर काम करने की जगह अपने अहम की संतुष्टि पर ज्यादा ध्यान दे रही है.

हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों में केंद्र सरकार के काम को लेकर संतुष्टि है लेकिन राज्य सरकार के एक्शन से लोग बिलकुल खुश नहीं हैं. राज्य की जनता केंद्र सरकार के साथ है, वो लॉकडाउन का पालन करना चाहती है. राज्य में पीडीएस घोटाला हुआ है और राज्य सरकार के दिए आंकड़ों पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है. केंद्र सरकार ने जो मदद देशभर के किसानों तक पहुंचाई है वो राज्य के किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है.

जगदीप धनखड़ ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन का पालन सख्ती से नहीं हो रहा है और धर्म विशेष के लिए धार्मिक कार्यक्रम के आयोजनों के ऊपर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है जो बेहद चिंताजनक स्थिति है. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जब आधिकारिक तौर पर पूछा गया कि तब्लीगी जमात के लोगों की राज्य में मौजूदगी को लेकर उन्होंने कोई जानकारी क्यों नहीं साझा की तो उन्होंने ये ही कहा कि सांप्रदायिक सवाल ना पूछे जाएं.

जगदीप धनखड़ ने कहा कि किसानों के हितों से समझौता न करें और उनके सामने इस समय आजीविका का संकट है लेकिन मुख्यमंत्री की सोच अति विचित्र है और वो चाहती हैं कि राज्य सरकार का हर चीज पर नियंत्रण रहे. वो केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम नहीं करना चाहती हैं.

राज्य के गवर्नर ने कहा कि पब्लिक रिलेशन के आधार पर कोरोना वायरस को हराया नहीं जा सकता है और राज्य सरकार इस बात को समझ नहीं रही है. राज्य में बड़े-बड़े विज्ञापन दिए जा रहे हैं कि कितना काम स्टेट में हुआ है लेकिन ये सच्चाई है कि जितना काम राज्य सरकार की तरफ से किया जाना चाहिए था वो अभी तक नहीं हुए हैं.

जगदीप धनखड़ ने इस बात की भी जानकारी दी कि जब उन्होंने खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से पूछा कि आप पश्चिम बंगाल को चावल की आपूर्ति क्यों नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सप्लाई को लेकर कोई परेशानी नहीं है लेकिन राज्य की सरकार खुद इसमें रोड़े अटका रही है.

ये भी पढ़ें दिल्ली: देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर में कारोबारी की कोरोना संक्रमण से मौत, बंद करने की मांग उठी Coronavirus: अमित शाह ने की डॉक्टरों से प्रदर्शन ना करने की अपील, कहा- सरकार आपके साथ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget