एक्सप्लोरर

COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना के 1233 नए मामले आए, पॉजिटिव केस की संख्या 16000 के पार

महाराष्ट्र में अब तक 651 लोगों की कोरोना वायरस के वजह से मौत हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को 34 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 1233 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 16758 हो गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को महाराष्ट्र में 34 लोगों की मौत हो गई है. यहां अब तक कुल 651 लोगों की मौत हुई है.

वहीं बीएमसी ने बताया कि मुंबई के धारावी में 68 नए मामले सामने आए और एक मरीज की वायरस के वजह से मौत हो गई है. इस तरह से झुग्गी वाले इस इलाके में अब तक 733 मामले सामने आ चुके हैं और 21 लोगों की मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र सरकार ने आईसीयू बेड में बढ़ोत्तरी के लिए सहायता मांगी

इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे, सेना और दूसरे केंद्रीय उपक्रमों के अस्पतालों से आग्रह किया है कि वे राज्य में मौजूद अपनी सुविधाएं सरकार के लिए उपलब्ध करवाएं. राज्य सरकार मामले बढ़ने के साथ ही गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) के बेड की संख्या में इजाफा करना चाहती है.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोविड-19 मरीजों के इलाज और आईसीयू बेड की चिंता को लेकर निजी तौर पर उच्च अधिकारियों से चर्चा की है. बयान के मुताबिक, 'योजना के तहत, राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में रेलवे, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय सेना, नौसेना और केंद्र सरकार के अन्य उनक्रमों के अस्पतालों, संस्थानों और इमारतों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.'

राज्य सरकार ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस से निपटने में जुटे हैं और इसकी रोकथाम के लिए कई उपाय किए गए हैं. बयान के मुताबिक, ' परीक्षणों की संख्या में व्यापक वृद्धि की गई है, ऐसे में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है. स्वस्थ होने वाले और अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है.'

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि कुल 2819 मरीज विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर जा चुके हैं. बयान में कहा गया, 'केंद्र ने मई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया है, राज्य सरकार ने मुंबई और पुणे में पृथक-वास और आईसीयू सुविधाएं तैयार की हैं.'

केडीएमसी ने अपने इस फैसले पर लगाई रोक

वहीं कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने बुधवार को मुंबई में आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत स्थानीय निवासियों को एंट्री देने से इनकार करने के अपने विवादास्पद फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक मामलें मुंबई में सामने आये हैं. केडीएमसी के अलावा, उल्हासनगर के नगर निगम और अंबरनाथ और बदलापुर नगरपालिका परिषद ने मंगलवार को इसी तरह के फैसले की घोषणा की थी.

हालांकि, केवल केडीएमसी ने उस फैसले पर रोक लगाई है, जिसे 8 मई से लागू किया जाना था और लॉकडाउन की विस्तारित अवधि 17 मई तक प्रभावी रहता. केडीएमसी आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बुधवार को फैसले को निलंबित करने की घोषणा की.

एक आदेश जारी करते हुए, केडीएमसी आयुक्त ने मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और अन्य प्रतिष्ठानों से अपील की थी कि वे अपने कर्मचारियों की ठहरने की व्यवस्था करें, जो केडीएमसी से मुंबई जाते हैं.

कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर नगर निगमों में पाए गए कई कोविड-19 मामले बीएमसी क्षेत्र के संक्रमण से जुड़े हुए हैं. इस बीच, राज्य सरकार और बीएमसी के कई नर्सों और कर्मचारियों ने केडीएमसी और उल्हासनगर के फैसले पर अपनी चिंता व्यक्त की थी.

इटली के वैज्ञानिकों ने किया वैक्सीन बनाने का दावा, मानव शरीर में ही कोरोना वायरस को करेगा बेअसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget