एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के नए मामले 600 के पार, पिछले 7 दिनों के अंदर संक्रमण दर में आई करीब तीन गुना तेजी

Coronavirus Delhi: दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 632 नए केस दर्ज हुए हैं, जो 17 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा हैं. 17 फरवरी को 739 केस आए थे.

Coronavirus Delhi: राजधानी दिल्ली में अब कोरोनावायरस के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं. राज्य में कोरोना के नए मामले आज 600 के पार पहुंच गए, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 1900 से ज्यादा हो गई है. दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 632 नए केस दर्ज हुए हैं, जो 17 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा हैं. 17 फरवरी को 739 केस आए थे. दिल्ली में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1947 हैं, जो 27 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं. 27 फरवरी को 2086 एक्टिव मरीज थे.

11-18 अप्रैल के बीच संक्रमण दर में करीब तीन गुना वृद्धि

दिल्ली में 11-18 अप्रैल के बीच संक्रमण दर में करीब तीन गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. यह जानकारी शहर के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से सामने आयी है. इन आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 11 अप्रैल को संक्रमण दर 2.70 फीसदी रही थी जो 15 अप्रैल को बढ़कर 3.95 फीसदी जा पहुंची. अगले ही दिन 16 अप्रैल को संक्रमण दर 5.33 फीसदी हो गयी और 18 अप्रैल को यह बढ़कर 7.72 फीसदी तक पहुंच गई.

इसके मुताबिक, पिछले सप्ताह दिल्ली में 67,360 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 2,606 में संक्रमण की पुष्टि हुई . इस अवधि में औसत संक्रमण दर 4.79 फीसदी रही. दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में 11 अप्रैल को 5,079 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 137 संक्रमित पाये गये . यहां 18 अप्रैल को 6,492 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 501 से अधिक में संक्रमण की पुष्टि हुई. इस अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई.

मौजूदा हालात अधिक चिंताजनक नहीं- डॉक्टर

चिकित्सकों का कहना है कि आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में और वृद्धि हो सकती है. हालांकि, उनका कहना है कि मौजूदा हालात अधिक चिंताजनक नहीं हैं क्योंकि अधिकतर मामले हल्के संक्रमण के हैं और ये वायरस के ओमीक्रोन एक्सई स्वरूप के कारण हैं. सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसीन के प्रमुख डॉ जुगल किशोर ने कहा, 'यह स्वरूप अधिक तेजी से फैलता है लेकिन इससे हल्का संक्रमण हो रहा है. यह केवल ऊपरी श्वसन प्रणाली के संक्रमण का कारण बन रहा है.'

चिकित्सकों ने कहा कि मामले बढ़न पर मृत्युदर में थोड़ी बढ़ेगी एवं अस्पतालों में भर्ती की दर में भी इजाफा होगा लेकिन यह नियंत्रण के बाहर नहीं होगा. सर गंगा राम अस्पताल में श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव गुलियानी ने कहा, 'लोगों को सतर्क रहना चाहिए. मामलों में वृद्धि होगी, हालांकि, यह नियंत्रण से बाहर नहीं जाएगी.' दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शहर में बढते संक्रमण पर चर्चा करने के लिए बुधवार को बैठक करेगी जहा मास्क लगाने की अनिवार्यता पर चर्चा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

Jahangirpuri Violence: हिंसा का एक और आरोपी गुल्ली गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने का आरोप, अबतक 25 पहुंचे सलाखों के पीछे

दिल्ली हिंसा को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा एक्शन, इन पांच आरोपियों के खिलाफ लगाया NSA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget