एक्सप्लोरर

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3846 नए मामले आए, संक्रमण दर 6 फीसदी से कम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच अप्रैल के बाद आज सबसे कम कोरोना के केस आए हैं. शहर में संक्रमण दर भी 6 फीसदी से कम हो गई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में 3846 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह 5 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम नया केस है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 235 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 9427 मरीज ठीक हुए हैं. शहर में इस समय संक्रमण की दर 5.78 फीसदी है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 14,06,719 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 13,39,326 मरीज ठीक हो चुके हैं और 22,346 मरीजं की मौत हुई है. इस समय 45,047 मरीजों का इलाज चल रहा है.

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में आए नए मामले
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 4482 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 265 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले सोमवार को कोरोना के 4,524, रविवार को 6456, शनिवार को 6,430, शुक्रवार को 8,506, बृहस्पतिवार को 10,489 और बुधवार को 13,287 मामले सामने आए.

दिल्ली कोरोना की दूसरी लहर से काफी प्रभावित रहा है. इस बीच दिल्ली सरकार से तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज समीक्षा बैठक की.

इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उससे लड़ने के लिए हमें पहले से तैयार रहना होगा, आज अधिकारियों के साथ बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए- 1. तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए बनाएंगे विशेष टास्क फ़ोर्स 2. पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन और ज़रूरी दवाओं का पहले से बेहतर प्रबंधन.''

कोरोना वेरिएंट पर केजरीवाल का बयान बना सियासी और कूटनीतिक फजीहत का सबब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget