एक्सप्लोरर

COVID-19: दिल्ली में 206 तो मुंबई में कोरोना वायरस के 393 नए मामले सामने आए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 1078 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं मुंबई में 1232 मरीज ठीक होकर घऱ जा चुके हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 206 नए मामले सामने आए. इन मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 3314 हो गई. वहीं मुंबई में कोरोना वायरस के 393 नए मामले आए हैं. बीएमसी ने बताया कि मुंबई में कुल मरीजों की संख्या 5982 हो गई है. मंगलवार को मौत के 25 मामले सामने आने के साथ शहर में मृतकों की संख्या 244 हो गई.

दिल्ली में अब तक 1078 मरीज ठीक हुए

दिल्ली में अब तक 1078 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक दिल्ली में 54 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, मंगलवार को 201 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. बीते तीन दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले 1000 मामले 42 दिनों में आए लेकिन आठ दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या 2000 से 3000 हो गई. सरकार द्वारा साझा किए आंकड़ों से यह तथ्य सामने आया है.

1 मार्च को दिल्ली में सामने आया पहला मामला

दिल्ली में संक्रमण का पहला मामला 1 मार्च को सामने आया था. इसके बाद 11 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 1000 को पार कर 1069 हो गई. दिल्ली में 11 अप्रैल तक 19 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली में एक ही दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 356 मामले 13 अप्रैल को सामने आए थे. राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल को संक्रमण के मामलों की संख्या 2000 को पार कर गई. 27 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 3108 हो गई.

दिल्ली में आज 3459 टेस्ट हुए

दिल्ली सरकार ने बताया कि यहां अभी तक 43370 टेस्ट किए जा चुके हैं. इसमें 36195 निगेटिव पाए गए हैं. 3295 टेस्ट का रिजल्ट अभी पेंडिंग है. प्रति दस लाख लोगों पर 2147 टेस्ट किए गए. मंगलवार को कुल 3459 लोगों का टेस्ट किया गया.

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 हुई

वहीं दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 100 हो गई है. पिछले 24 घंटे में शाहीन बाग के डी ब्लॉक के हाउस नंबर 152 से 162 तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

मुंबई में अब तक 1232 मरीज ठीक हुए

बीएमसी के अनुसार मंगलवार को 431 संदिग्ध मरीजों को मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया. इसमें बताया गया कि संक्रमण से उबर चुके 219 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और ठीक होकर घर जा चुके मरीजों की कुल संख्या 1232 है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना के लिए अभी कोई मान्य थेरेपी नहीं, प्लाज्मा थेरेपी को लेकर प्रयोग चल रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget