एक्सप्लोरर

Covid-19 Cases: महाराष्ट्र में मास्क लगाना फिर से हो सकता है अनिवार्य

प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के सभी जिलों के जिला अधिकारियों से बात करने वाले हैं. इस बातचीत में कोविड की रोकथाम को लेकर कदम उठाने पर बात की जाएगी.

देश में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत की है. इस बातचीत का उद्देश्य राज्यों में कोविड के नियमों को फिर से लागू करने पर था जिससे कोरोना के बढ़ते मामलों को समय रहते रोका जा सके.

प्रधानमंत्री के साथ हुई इस मीटिंग के बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अगर हम महाराष्ट्र की बात करें तो अभी यहां पर कोरोना के मामले उतने नहीं बढ़ रहे हैं. इसलिए चिंता की बात नहीं है, लेकिन हम सबको समय रहते जरूरी कदम उठाये जाने की जरूरत है.

राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे सीएम उद्धव ठाकरे

प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के सभी जिलों के जिला अधिकारियों से बात करने वाले हैं. इस बातचीत पर कोरोना की स्थिति और उसके रोकथाम को लेकर कदम उठाने पर बात की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात की संभावना जताई कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे मास्क फिर से अनिवार्य करने को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं, लेकिन अभी उस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

देश के कई राज्यों में अनिवार्य किया गया है मास्क

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है साथ ही मास्क ना लगाने वालों पर दंड भी लगाया गया है. इसी को देखते हुए महाराष्ट्र में भी मास्क लगाने को लेकर सरकार जल्द ही निर्णय ले सकती है.

अस्पतालों में कराया जाएगा फायप ऑडिट

स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि सरकार राज्य के उन तमाम अस्पतालों का फायर ऑडिट भी कराएगी. क्योंकि गर्मियों के दिनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं और ऐसी घटनाएं महाराष्ट्र में भी देखने को मिली हैं. हालांकि तमाम अस्पतालों में ऑडिट पहले ही हो चुका है लेकिन जहां पर भी जरूरत है वहां पर ऑडिट किया जाएगा और उन कमियों को पूरा किया जाएगा. सरकार अस्पतालों को इन कामों के लिए फंड देने पर भी विचार कर चुकी है.

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पीएम मोदी ने लगाया आरोप तो विपक्षी दल बोले - आप वसूलते हैं तीन गुना टैक्स

PM Modi on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बोले पीएम मोदी, राज्यों से कहा- तेल की कीमतों पर घटाएं VAT

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget