एक्सप्लोरर

COVID-19: देश में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा | पढ़ें पिछले 10 दिनों के आंकड़े

Covid-19: भारत में फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ना सिर्फ नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है बल्कि संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी हुई है और एक्टिव केस भी बढ़े हैं.

Rise In Covid Cases: भारत में कोरोना (Corona In India) के मामले कम होने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. पिछले 10 दिनों में कोरोना के ना सिर्फ नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है बल्कि एक्टिव केस (Corona Active Case) और संक्रमण दर यानी डेली पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार 10 जून को डेली पॉजिटिविटी रेट 2.26% रही जबकि 31 मार्च को ये 0.64% थी. शुक्रवार 10 जून को भारत में 7,584 नए मामले सामने आए, 24 मरीजों की मौत हुई और 3,791 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4 करोड़ 32 लाख 5 हजार 106 हो गई है. 

वहीं अभी तक 4 करोड़ 26 लाख 44 हजार 92 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 5 लाख 24 हजार 747 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना के मामलों में कमी के बाद एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आया है और देश में एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़ गई है. दस दिन पहले जहां 31 मई को 2,338 नए केस रिपोर्ट हुए थे जिसके बाद भारत में एक्टिव 17,883 हो गए थे और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.64% थी. 

वहीं अब 10 जून को 7,584 नए मामले रिपोर्ट हुए, केस पॉजिटिविटी रेट 2.26% हो गई है. वहीं एक्टिव केस की संख्या 36,267 हो गई है यानी पिछले 10 दिनों में ना सिर्फ नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है बल्कि संक्रमण दर यानी डेली पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है और एक्टिव केस भी बढ़े हैं.

ये हैं पिछले 10 दिनों के आंकड़े- 

  • 1 जून बुधवार को 2,745 नए मामले रिपोर्ट हुए. 
  • 2 जून गुरुवार को 3,712 नए मामले सामने आए थे. 
  • 3 जून को 4,041 नए मामले सामने आए और 2,363 मरीज ठीक हुए. 
  • 4 जून को 3,962 नए केस रिपोर्ट हुए और 2,697 मरीज ठीक हुए.  
  • 5 जून को 4,270 नए संक्रमण के मामले आए और 2,619 मरीज ठीक हुए. 
  • 6 जून को 4,518 पॉजिटिव केस आए और 2,779 मरीज ठीक हुए.
  • 7 जून को 3,714 नए केस रिपोर्ट हुए और 2,513 मरीज ठीक हुए. 
  • 8 जून को 5,233 नए केस आए और 3345 मरीज ठीक हुए. 
  • 9 जून को 7,240 नए मामले सामने आए और 3,591 मरीज संक्रमण से ठीक हुए.  
  • 10 जून को 7584 नए मामले रिपोर्ट हुए, 3791 मरीज ठीक हुए. 

पूरे देश (Corona In India) में महाराष्ट्र (Maharashtra), दिल्ली (Delhi), केरल (Kerala) और कर्नाटक (Karnataka) में संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए हैं. इन राज्यों को हाल ही में केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों के बाद चिट्ठी भी लिखी थी. बढ़ते मामलों पर केंद्र और राज्य सरकारों ने नजर बना रखी है. फिलहाल कोरोना (Covid-19) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में वैक्सीन जरूर लें, अगर आपका प्रिकॉशन डोज लगना है तो जरूर लगवाएं. 

ये भी पढ़ें- 

Prophet Muhammad Row Protest: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन 

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन जंग से फ्यूल, फूड और फर्टिलाइजर का संकट, जानें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget