एक्सप्लोरर

Covid-19 Transmission: स्टडी में दावा- आंसू से भी फैल सकते है कोरोना वायरस, नेत्र रोग विशेषज्ञों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह

अमृतसर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ने एक रिसर्च में दावा किया है कि 'ocular manifestations'  के साथ और इसके बिना वाले रोगियों के आंसू कोविड -19 इंफेक्शन का एक संभावित स्रोत हो सकते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमिक व्यक्ति के आंसुओं से भी संक्रमण के फैलने का खतरा है. अमृतसर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ने एक रिसर्च में दावा किया है कि 'ocular manifestations'  के साथ और इसके बिना वाले रोगियों के आंसू कोविड -19 इंफेक्शन का एक संभावित स्रोत हो सकते हैं. हालांकि अभी भी कोरोना का फैलने का मुख्य जरिया सांस लेते वक्त आने वाले छोटे छोटे ड्रॉप्लेट्स ही हैं. 

अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि दूसरे माध्यमों से भी इसके फैलने के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अध्ययन के अनुसार सकारात्मक रोगियों के आंसुओं में कोविड -19 की उपस्थिति का मूल्यांकन और तुलना की गई है.  ocular manifestation का मतलब है शरीर में होने वाले किसी रोग की वजह से आंख पर पड़ने वाली बीमारी या असर.

राजकीय मेडिकल कॉलेज ने कुल 120 कोरोना मरीजों पर अध्ययन किया, इनमें से 60 को ocular manifestation था और 60 को नहीं था. 41 मरीजों को conjunctival hyperemia, 38 को follicular reaction, 35 को chemosis, 20 को mucoid discharge और 11 को itching की दिक्कत थी.  लगभग 37% अध्ययन प्रतिभागियों में ocular manifestation के साथ हल्का कोविड -19 संक्रमण था, जबकि लगभग 63% को गंभीर संक्रमण था. दूसरे समूह में, लगभग 52% रोगियों को हल्की बीमारी थी और 48% से अधिक को गंभीर बीमारी थी.

इस अध्ययन के लिए रोगी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने से 48 घंटों के भीतर आँसू के नमूने लिए गए. आरटीपीसीआर टेस्ट को कोरोना के लिए सबसे बेहतर टेस्ट माना जाता है. कुल मिलाकर 120 में से 21 मरीजों के आंसू आरटीपीसीआर में कोरोना पॉजिटिव थे. इनमें से 11 मरीजों को ocular manifestations था जबकि 10 को ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी.

डॉ प्रेमपाल कौर, डॉ गौरांग सहगल, डॉ शैलप्रीत, केडी सिंह और भावकरण सिंह द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि आंसू देखभाल में लगे मेडिकल स्टाफ के लिए संक्रमण का स्रोत हो सकते हैं. रिसर्च के नतीजों के बाद ऐसी ड्यूटी कर रहे लोगों से और सावधानी बरतने को कहा गया. इनमें भी नेत्र रोग विशेषज्ञों के लिए अधिक सावधानी की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-
PMLA Case: देशमुख ने ED पर उठाए सवाल, कहा- केवल मीडिया में सनसनी फैलाने के लिए भेजा गया समन

Irfan Ka Cartoon: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, देखिए इरफान का कार्टून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget