एक्सप्लोरर

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने का आदेश, जानें ED ने याचिका में क्या कहा

Delhi Excise Policy Case: याचिका के अनुसार, ईडी को अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए, प्रोसीड ऑफ क्राइम पता लगाने के लिए, अन्य लोगों की भूमिका पता लगाने के लिए अरविंद केजरीवाल को समन देना जरूरी था.

Court Summons Arvind Kejriwal: दिल्ली की नई आबकारी नीति को लेकर दर्ज किए गए मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 5 समन भेजे गए. हालांकि, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल इन समन के बावजूद ईडी के सामने पेश नहीं हुए. आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दाखिल की.

प्रवर्तन निदेशालय की ओर समन दिए जाने के बावजूद पेश न होने के खिलाफ लगी इस याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है. ईडी की ओर से भेजे गए समन की आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की ओर से गैरकानूनी बताते हुए खारिज किया जा रहा है. 

जानें ईडी ने अपनी याचिका में क्या कहा?

ईडी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में अरविंद केजरीवाल के दिल्ली की आबकारी नीति मामले में 5 समन दिए जाने के बावजूद पेश न होने पर सवाल खड़े किए हैं. इस याचिका में ईडी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के सीएम जानबूझकर समन दिए जाने पर भी नहीं आए.

याचिका में कहा गया है कि अगर इतने ऊंचे पद पर बैठे लोग ही समन पर नहीं जाएंगे, कानून का पालन नहीं करेंगे तो इससे गलत मैसेज जाता है. जांच एजेंसी की शिकायत याचिका में कहा गया है कि ED ने इस मामले में अब तक कुल से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और विजय नायर जैसे लोग हैं.

दिल्ली के सीएम को क्यों दिया समन?

शिकायत याचिका में साफ किया गया है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक को आबकारी नीति मामले में क्यों समन भेजे गए हैं. याचिका के अनुसार, ईडी को अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए, प्रोसीड ऑफ क्राइम पता लगाने के लिए, अन्य लोगों की भूमिका पता लगाने के लिए अरविंद केजरीवाल को समन देना जरूरी था.

AAP और उसके नेताओं को पहुंचाया गया फायदा

ईडी ने याचिका में दावा किया है कि शराब नीति में आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय कार्यकारणी कमेटी के सदस्य भी हैं.

अवैध आर्थिक लाभों के बदले दिए गए उपहार

याचिका के अनुसार, दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 बेहद ही गुप्त तरीके से और मुख्य लाभार्थियों की मिलीभगत से किया गया था, जिन्हें अवैध आर्थिक लाभों के बदले में लाभ/उपहार दिए जाने थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget