एक्सप्लोरर

DDC Election Result Updates: गुपकर को 100 से ज्यादा सीटें मिलीं, BJP 74 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

बीजेपी 74 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. अभी तक 43 निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है. कांग्रेस के हिस्से में 21 सीटें आयी हैं. जम्मू क्षेत्र में बीजेपी मजबूती बनाए हुए है वहीं नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन गुपकर का प्रदर्शन कश्मीर घाटी और जम्मू के पीर पंजाल और चेनाब घाटी क्षेत्रों में बेहतर है.

श्रीनगर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के पहले चुनाव में फारुक अब्दुल्ला नीत सात दलों का गुपकर गठबंधन कुल 280 में से करीब 260 सीटों के परिणाम आने तक 100 से ज्यादा सीटों पर जीत चुका है, वहीं बीजेपी 74 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. अभी तक 43 निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है. कांग्रेस के हिस्से में 21 सीटें आयी हैं.

डीडीसी चुनावों का परिणाम अनुमान के अनुरुप ही दिख रहा है. जम्मू क्षेत्र में बीजेपी मजबूती बनाए हुए है वहीं नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन गुपकर का प्रदर्शन कश्मीर घाटी और जम्मू के पीर पंजाल और चेनाब घाटी क्षेत्रों में बेहतर है.

कश्मीर घाटी में पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के खिलाफ बीजेपी को मिली जीत

वोटों की गिनती से महज एक दिन पहले प्रशासन ने नईम अख्तर, सरताज मदनी, नीर मंसूर और हिलाल अहमद लोन सहित पीडीपी और नेकां के कई नेताओं को हिरासत में लिया. उन्हें हिरासत में लेने की कोई वजह नहीं बतायी गई है.

ऐसा पहली बार हुआ है जब कश्मीर घाटी में पीडीपी और नेकां के खिलाफ बीजेपी को जीत मिली है. बीजेपी को घाटी में तीन सीटें मिली हैं. घाटी में जीत से उत्साहित बीजेपी के महासचिव विबोध गुप्ता ने पार्टी के विजेता उम्मीदवारों को, विशेष रूप से घाटी के उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि घाटी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है.

जम्मू-कश्मीर के लोगों को मोदी के दृष्टिकोण पर भरोसा- जितेंद्र सिंह

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘श्रीनगर से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों को जीत मिली है. यह सत्यापित करता है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को केन्द्र शासित प्रदेश के विकास के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर भरोसा है.’’

लेकिन, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेकां उपाध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि डीडीसी चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर ने गुपकर के पक्ष में वोट दिया है और अनुच्छेद 370 हटाने के केन्द्र के फैसले को खारिज किया.

आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पहला चुनाव

केन्द्र शासित प्रदेश में डीडीसी का चुनाव 28 नवंबर से शुरू होकर आठ चरणों में पूरा हुआ. अगस्त, 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद प्रदेश में यह पहला चुनाव है. चुनाव में कुल 280 सीटें (जम्मू की 140 और कश्मीर की 140) पर मतदान हुआ है.

यह भी पढ़ें-

New Coronavirus Strain: ब्रिटेन से आए 20 यात्री कोरोना से संक्रमित, सरकार ने जारी की सख्त SOP

जानिए देश में कितने फीसदी ग्रामीण कोरोना वैक्सीन के लिए पैसे खर्च करने को तैयार हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी हंगामे के बीच 14 मिनट में दो अहम बिल पास, हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र
विपक्षी हंगामे के बीच 14 मिनट में दो अहम बिल पास, हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget