एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर मोदी की धमाकेदार मौजूदगी, लेकिन एक भी पैसे का नहीं होता खर्च

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ये बात सब जानते हैं कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर उनकी जबर्दस्त मौजूदगी है और विश्व के बड़े नेताओं में उनके फॉलोअर सबसे ज्यादा हैं, लेकिन ये सच्चाई कइयों को हैरान कर सकती है कि सोशल मीडिया पर उनकी इस जोरदार लोकप्रियता के लिए एक पाई भी खर्च़ नहीं किया जाता. ये चौंकाने वाली जानकारी किसी और न नहीं, बल्कि पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने एक आरटीआई के जवाब में दी है और ये आरटीआई दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दाखिल की थी. आरटीआई के जवाब में साफ-साफ कहा गया कि पीएमओ जिन फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब या गूगल अकाउंट की देखरेख करता है उसके के लिए सोशल मीडिया पर न किसी तरह का कैंपेन चलाया जाता है और नहीं कोई पैसा खर्च किया जाता है. 2014 से अब तक एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया है. इसके साथ ही पीएमओ ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक मोबाइल एप ' PMO India ' को छात्रों ने डिजाइन किया है. इसके लिए MyGov and Google ने कॉन्टेस्ट चलाया था. इसमें छात्रों को इनाम राशि दी गई थी और इसे Google ने दिया था. इसे बनाने में इसके अलावा कोई और खर्च नही आया था. मनीष सिसोदिया को जबाव देते हुए पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स की देखरेख के लिए अगल से कोई बजट नहीं है और न ही किसी तरह का खर्च किया जाता है. आरटीआई के जवाब में पीएमओ ने ' Narendra Modi App ' को लेकर भी साफ कर दिया कि ये एप न तो पीएमओ और न ही भारत सरकार ने बनाया है और न ही इसके देखरेख की जिम्मेदारी इनके पास है. आपको बता दें कि ' Narendra Modi App ' को दुनियाभर में लाखों लोगों ने डाउनलोड कर रखा है, जहां वे मोदी के भाषण सुनते हैं और उनसे संवाद करते हैं. पीएमओ का कहना है कि 'Narendra Modi App' पर भी जनता का पैसा खर्च नहीं किया जाता है. इस एप को बीजेपी आईटी सेल ने बनाया है और वही उसकी देखरेख करती है. खास बात ये है कि एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मोदी के ' मन की बात ' के लिए भी ऑल इंडिया रेडियो कुछ भी अलग से खर्च नहीं करता, जबकि उसे विज्ञापन से 4.78 करोड़ की कमाई हुई है. आपको बता दें कि ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के 28 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि फेसबुक पर 40 मिलियन फॉलोअर हैं. दुनिया में किसी भी नेता के इतने फॉलोअर नहीं हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget