एक्सप्लोरर

कांग्रेस अब करेगी 'कॉस्ट कटिंग', मीडिया कॉर्डिनेटर रचित सेठ ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस में राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया समन्वयक रचित सेठ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे के साथ कहा कि इंदिरा गांधी हमेशा मेरी प्रेरणा बनी रहेंगी.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस अब कॉस्ट कटिंग यानि पार्टी में होने वाले खर्चों में कमी करने जा रही है. दरअसल चुनाव से पहले और ख़ासतौर पर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी ने बहुत लोगों को सैलरी पर काम करने के लिए रखा था.

इसमें राहुल गांधी के दफ़्तर के लोग, सोशल मीडिया डिपार्टमेंट, एससी डिपार्टमेंट और डेटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट शामिल थे. अब डेटा और एनालिटिक्स डिपार्टमेंट को बंद करने का फैसला लिया गया है.

कांग्रेस इन डिपार्टमेंट पर होने वाले खर्च में कटौती करने जा रही है. कांग्रेस अकाउंट डिपार्टमेंट की तरफ से सबकी लिस्ट बनाकर एक-एक करके सबको इस बात की जानकारी दी जा रही है कि जल्द ही वो कोई दूसरी नौकरी तलाश लें.

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं और राहुल ने सांसद के तौर पर कौशल विद्यार्थी को अपने संसद के स्टाफ़ में शामिल कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, बाकी लोग जो राहुल गांधी के दफ़्तर में सैलरी पर काम करते हैं, उन पर गाज गिर सकती है.

डेटा और एनालिटिक्स डिपार्टमेंट को लेकर कांग्रेस नेताओं में काफी नाराजगी है. नेताओं का कहना है कि इसी विभाग ने कांग्रेस अध्यक्ष को गुमराह किया. लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले डेटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट की तरफ से ये दावा किया गया था कि कांग्रेस को 180 सीट मिलने जा रही है.

एससी डिपार्टमेंट में भी कांग्रेस कटौती करने जा रही है. हालांकि सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में कोई खास बदलाव नहीं किया जाएगा. इन सब के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक रचित सेठ ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया. रचित को कांग्रेस ने पहले ही नोटिस दे दिया था.

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ये बयान, देखिए

रचित सेठ ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है. इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि 45 दिन बीत चुके हैं और मीडिया की अटकलों के बाद भी नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कोई संकेत नहीं है.

उन्होंने कहा, "कर्नाटक और गोवा के घटनाक्रम से पता चलता है कि अराजकता बढ़ रही है, जहां अवसरवादी और सत्ता के दलाल सफल हो रहे हैं. बीजेपी को दोष देने का कोई मतलब नहीं है." उन्होंने कहा, "मेरा जीवन व खून हमेशा उदार व प्रगतिशील भारत के काम आएगा और इंदिरा गांधी हमेशा मेरी प्रेरणा बनी रहेंगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Embed widget