एक्सप्लोरर

पूरे यूपी में रहेगा 27 मार्च तक लॉकडाउन, राज्य की सभी सीमाएं सील

योगी सरकार ने 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन कर दिया है. कोरोना वायरस को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

लखनऊ: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे उत्तर प्रदेसग में में 27 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान हालात को देखते हुए लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया है. यूपी में पहले 19 ज़िलों में लॉकडाउन किया गया था. इसमें ज़्यादातर वो ज़िले थे जहां से कोरोना का पॉज़िटिव मरीज़ मिला था. हालांकि अब संक्रमण फ़ैलने के ख़तरे को देखते हुए पूरे राज्य में लॉकडाउन किया जा रहा है. अगर आगे भी ज़रूरत महसूस हुई तो इस लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही दिहाड़ी मज़दूरों को ध्यान में रखते हुए नर सेवा, नारायण सेवा अभियान के तहत 1000 रुपये की सहायता राशि उनके खातों में भिजवाई है.

मुख्यमंत्री ने कोरोना की रोकथाम के लिए कई बड़े फैसले किये

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि सरकारी दफ्तरों में पचास फीसदी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और सरकारी कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम करेंगे. उन्होंने साफ किया है कि लॉकडाउन से जरुरी सेवाएं बाधित नहीं होगी. खुदरा दवा की दुकानें राज्य में खुली रहेंगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि बेवजह लोग सार्वजनिक जगहों में भीड़भाड़ ना जुटाएं. सीएम ने ये भी कहा है कि जबतक ज़रूरी न हो तबतक लोग मास्क लगाने बचे क्योंकि ऐसा करने से दहशत फैलती है. मुख्यमंत्री ने 35 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों को एक हजार रुपए की मदद देने की घोषणा के साथ साथ गरीब लोगों के लिए भरण-पोषण भत्ते का इंतजाम करने की व्यवस्था की है. पूरे राज्य में लॉकडाउन के दौरान छुट्टी को कार्यदिवस के तौर पर गिना जाएगा. अभी कर्मचारियों को छुट्टी के दौरान भी वेतन दिया जाएगा. सीएम ने साफ किया है कि एपिडमिक एक्ट के तहत सोशल मीडिया में फेक न्यूज पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन पर आम जनता मदद मांग सकते है.

लापरवाह जनता से कड़ाई से पेश आएगी यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, आगरा, नोएडा, गाज़ियाबाद, कानपुर, वाराणसी, जौनपुर, शामली, लखीमपुर जैसे ज़िलों से कोरोना के संक्रमित मरीज़ों का इलाज़ चल रहा है. एहतियाती कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने यूपी से सटी सीमाओं को सील करने के साथ साथ आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर सभी कुछ बन्द करा दिया है. पुलिस पहले नरमी से पेश आ रही थी लेकिन आम जनता के लापरवाही भरे रुख़ को देखते हुए अब सख़्ती की जाने लगी है. लॉकडाउन के बावजूद बिना ठोस वजह के सड़कों पर घूमने वालों की गाड़ियां सीज़ की जा रही हैं, एफआईआर दर्ज की जा रही है, कुछ जगहों पर पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी तो कुछ जगहों पर लापरवाह लोगों को सड़क पर मुर्गा बनाकर सज़ा दी गई. सरकार ने सभी से अपील की है कि सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकलें। ख़ुद मुख्यमंत्री लगातार बैठकें कर पूरे मामले पर नज़र बनाये हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget