एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना के कारण एमपी के रीवा से उठी महिलाएं, शाहीन बाग में अभी भी धरना जारी

रीवा में दो महीने से मुस्लिम समाज की महिलाएं धरना दे रही थीं. महिलाओं ने बताया कि यह निर्णय कोरोना के खतरे को देखते हुए लिया गया है.

रीवा: कोरोना के कारण देश और दुनिया भर के लोग परेशान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश से अपील की है कि कोरोना से बचाव को रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करें. शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाएं कोरोना से बचाव में सरकार की मदद नहीं कर रही है. दिल्ली में महिलाओं का धरना जारी है. वहीं शाहीन बाग़ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में दो महीने से चल रहा मुस्लिम महिलाओं का धरना समाप्त हो गया है.

रीवा में चल रहे इस धरने के खत्म होने के बारे में लोगं का कहना है कि यह निर्णय कोरोना के खतरे को देखते हुए लिया गया है. रीवा में दो महीने से मुस्लिम समाज की महिलाएं धरना दे रही थीं. शुक्रवार को अचानक से धरना खत्म करने की घोषणा कर दी गयी. धरना स्थल पर खुद एसडीएम ने पहुंचकर मुस्लिम महिलाओं से धरना समाप्त करने का ज्ञापन प्राप्त किया. हालाँकि मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि वे अस्थाई रूप से धरना स्थगित कर रही है और कोरोना की समस्या खत्म होते ही वे दोबारा धरने पर बैठेंगी. कोरोना के संक्रमण से चिंतित प्रशासन ने धरना खत्म होने पर चैन की सांस ली है.

शाहीन बाग में धरना जारी तो दिल्ली में मेट्रो-बाजार सब बंद

देश की राजधानी दिल्ली में जहां कातिल कोरोना से बचाव के लिए मेट्रो से लेकर बाजार तक सब बंद कर दिए गए हैं. ऐसे खतरनाक परिस्थितियों में भी शाहीन बाग की महिलाएं धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं. आपको बता दें कि डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाना जरुरी है. लेकिन शाहीन बाग में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है.

हालांकि शाहीन बाग में महिलाओं की संख्या में कमी आई है लेकिन धरना खत्म नहीं किया गया है. गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 200 से अधिक हो चुकी है और 5 लोगों की इस कारण से मौत भी हो गई है.

यहां पढ़ें

कनिका कपूर के खिलाफ FIR से खुलासा, 14 मार्च को ही पता चल गया था कि सिंगर कोरोना संक्रमित है 

COVID-19: दिल्ली के बाजार आज से तीन दिनों के लिए बंद, दवा, राशन और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget