एक्सप्लोरर

COVID-19: दिल्ली के बाजार आज से तीन दिनों के लिए बंद, दवा, राशन और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी

व्यापारियों के संगठन कैट ने शुक्रवार को कहा कि आज यानी शनिवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली के सभी मार्केंट बंद रहेंगे. दवा, डेयरी और सामान्य जरूरत की दुकानें खुली रहेंगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को देखते हुए आज से दिल्ली के बाजार दिन दिनों तक बंद रहेंगे. कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. हालांकि, डेयरी, दवा, सब्जी और राशन की दुकानें खुली रहेंगे ताकि लोगों को दिक्कत न हो और उनकी सामान्य जरूरते पूरी होती रहें.

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 21, 22 और 23 मार्च 2020 को बाजार बंद रहेंगे. 23 मार्च की शाम को स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद आगे के बारे में फैसला किया जाएगा.’’

दिल्ली के मॉल पहले ही बंद किए जा चुके हैं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी मॉल पहले ही बंद किए जा चुके हैं. खान मार्केट रविवार और सोमवार को बंद रहेगा. दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी गैरजरूरी दफ्तर और सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी.

रविवार को जनता कर्फ्यू

बता दें कि गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी. रविवार 22 मार्च 2020 को लोगों से प्रात: 7 बजे से शाम 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की गई है.

जनता कर्फ्यू के दौरान सभी ट्रेन रद्द

वहीं जनता कर्फ़्यू के आह्वान को सफल बनाने के लिए रेलवे ने बड़ा फ़ैसला किया है. शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे के बीच शुरू होने वाली सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी. जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं और शनिवार रात 12 बजे तक अपने गंतव्य स्थान को नहीं पहुंच पाई हैं उन्हें अपने गंतव्य स्टेशन तक जाने दिया जाएगा.

देश में क्या कुछ बंद हुआ?

यूपी- यूपी में सभी मॉल बंद किए गए. 21 मार्च से 31 मार्च तक देवी पाटन मंदिर बलरामपुर और गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद किया गया है. लखनऊ का ताज होटल बंद किया गया.

जम्मू- जम्मू में सर्वजिनिक ट्रांसपोर्ट तत्काल प्रभाव से बंद. शहर में सिर्फ SRTC की बसे चलेंगी.

राजस्थान- राजस्थान के भीलवाड़ा में कर्फ्यू लगाया गया है बॉर्डर सील की गई है. शहर को दो दिनों के लिए बंद किया गया है. यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया है.

पंजाब- पंजाब सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए 50 रूट पर नॉन AC सरकारी बसें चलाने का फ़ैसला किया. कल सारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुक्रवार से बंद करने के आदेश दिए गये थे.

हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश में के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद किए गये. पांचवी और आठवीं क्लास के बोर्ड इग्ज़ाम की आन्सरशीट्स 31 मार्च के बाद चेक होंगी.

अहमदाबाद- अहमदाबाद में पान की दुकानें तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget