एक्सप्लोरर

Coronavirus: Twitter पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #WHOliedPeopleDied, जानिए क्या है पूरा मामला

Twitter पर लोग दावा कर रहे हैं कि WHO ने कोरोना की गंभीरता को लेकर दुनिया भर को अंधेरा में रखा. WHO की टीम ने कोरोना रोकने की रिसर्च के लिए वुहान का दौरा किया था.

नई दिल्ली: दुनिया भर के देशों में कोहराम मचा रहे जानलेवा कोरोना वायरस के बीच Twitter पर लोग एक्टिव हैं. Twitter पर #WHOliedPeopleDied ट्रेंड कर रहा है. इस ट्रेंड के जरिए Twitter पर मौजूद लोग दावा कर रहे हैं कि WHO ने कोरोना वायरस की गंभीरता को लेकर दुनिया भर के देशों को अंधेरा में रखा. इस वजह से चीन से फैले यह वायरस ने दुनिया भर के लोगों की कमर तोड़ रखी है. 

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इस स्क्रीनशॉट में World Health Organisation (WHO) का ट्वीट है. WHO के इस ट्वीट में लिखा है कि वुहान चाइना से फैले नोबेल कोरोना वायरस में कोई भी ऐसा लक्षण नहीं पाया गया है कि जिससे मनुष्य से मनुष्य में फैलता या संक्रमित करता हो. इस ट्वीट पर 14 जनवरी की तारीख़ पड़ी है. इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ लोग #WHOliedPeopleDied के जरिए अपनी बातें रख रहे हैं. ग़ौरतलब है कि WHO की टीम ने भी कोरोना वायरस रोकने की रिसर्च के लिए वुहान का दौरा किया था.

इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कई सारे ट्वीट में WHO के मुखिया को चीन के पालतू के तौर पर दिखाया गया है. गौरतलब है कि टेड्रोस एडहानॉम इथॉपिया के मूल निवासी हैं और WHO के डायरेक्टर जनरल के पर पर तैनात हैं. लोगों ने इस पोस्टर के जरिए सवाल किया है कि क्या WHO की कोई विश्वसनीयता बची है?

कुछ लोगों ने WHO मुखिया के फोटो चेहरे को चीने के झंडे से ढ़क दिया है और उन्हें चीनी पपेट बोलते हुए तुरंत ही WHO के पद से इस्तीफे की मांग की है. वहीं एक यूजर ने Covid-19 की फुलफॉर्म लिखी है. इसे चाइनीज ऑरिजिन वायरल इंफेक्टिड डिजीज 2019 बताया गया है.

 

इसके अलावा भी इसी ट्रेंड में एक यूजर ने लिखा है कि WHO एक तरफ कोरोना वायरस को वायरस नहीं मानता है तो इजरायल को भी देश नहीं मानता है. इस यूजर ने लिखा है कि WHO इसे Occupied Palestinian Territory कहता है. यह शर्मनाक है.

आपको बता दें कि इस वायरस से अब तक 21 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं तो 4 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. इस जानलेवा वायरस का सबसे अधिक असर इटली और स्पेन में देखने को मिल रहा है. अमेरिका में भी मौत और संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. अमेरिका में भी इससे एक हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. भारत में 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 649 लोग संक्रमित हैं. 

यहां पढ़ें

1.7 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान: जानें कैसे बांटा गया है, किस मद को कितना पैसा मिलेगा?

केजरीवाल बोले- ‘जरूरी सुविधाएं देने वाले लोग 1031 नंबर पर फोन कर लें पास, फ्री होम डिलिवरी सेवा जारी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget