एक्सप्लोरर

COVID-19: वैष्णो देवी मंदिर में होने वाली आरती पर पाबंदी, श्रद्धालुओं से फिलहाल यात्रा पर न आने की अपील

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा पर न आएं. इसके साथ ही मंदिर में होने वाली आरती पर पाबंदी लगा दी गई है.

जम्मू: देश और दुनिया में फ़ैल रहे कोरोना वायरस के चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सभी यात्रियों से फिलहाल यात्रा पर न आने अपील की है. इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी मंदिर में होने वाली आरती, अर्धकुंवारी में गर्भजून गुफा और समूहों की यात्रा पर भी पाबंदी लगा दी है.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने मंगलवार को देशभर ने फैल रहे कोरोना कोरोना वायरस से माता वैष्णो देवी के यात्रियों को बचाने के लिए बोर्ड द्वारा उठाये जा रहे कदमो की समीक्षा की. देश में लगतार बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सीईओ ने देश भर के सभी यात्रियों से स्थिति सामान्य होने तक अपनी यात्रा को स्थगित करने की अपील की.

इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए सेल्फ रिपोर्टिंग फॉर्म के भरने को अनिवार्य कर दिया है. यह फॉर्म वैष्णो देवी यात्रा के सभी रजिस्ट्रेशन काउंटरो, यात्रियों के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा बनाये गए सभी ठहरने के स्थानों, हेलिपैड पर उपलब्ध है. इसके साथ ही सभी यात्रियों के लिए थर्मल इमेज स्कैनिंग को भी अनिवार्य बनाया गया है.

इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए कई और एहतियाती कदम भी उठाये हैं जिनमे माता वैष्णो देवी मंदिर में सुबह शाम होने वाली आरती के स्लॉट्स में कटौती, अर्धकुंवारी में माता की गर्भजून गुफा को फिलहाल बंद करने और समूहों की यात्रा पर पाबन्दी शामिल है.

इससे पहले रविवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने विदेशी और देशी भक्तों के लिए एडवाइजरी जारी कर एहतियतान विदेशी श्रद्धालुओं को अगले 28 दिन तक यात्रा पर न आने की हिदायत दी थी.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से रविवार को जारी इस एडवाइजरी में कहा गया था कि सभी एनआरआई और विदेशी श्रद्धालुओं को अगले 28 दिन तक माता की यात्रा पर न आएं. इसके साथ ही देशी यात्रियों, जिनमें खासी, बुखार और सांस फूलने जैसे लक्षण है उन्हें भी अपनी यात्रा को फिलहाल टालने की हिदायत दी गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget