एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: दिल्ली-मुंबई के सीवेज सैंपल में मिला SARS-CoV-2 RNA, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मास्क जरूर लगाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक बार फिर देश के नागरिकों से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जरूरत ना हो तो लोग भीड़-भाड़ में जाने से बचें.

SARS-Cov-2 RNA: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus In India) को लेकर अलर्ट है. सरकार एक्शन में है और लोगों से भी अब मास्क लगाने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की अपील की जा रही है. इसी बीच कोरोना के नए वेरिएंट को पता लगाने के लिए सीवेज के पानी की जांच की जा रही है. इस पर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली और मुंबई के सीवेज के नमूनों में कोविड आरएनए (Covid RNA) की मौजूदगी पाई गई है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए "अलर्ट मोड" में काम कर रही है. उन्होंने ये भी कहा, "मैं लोगों से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह करता हूं."

सरकार का जीनोम सीक्वेसिंग पर फोकस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने राज्यों को भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) नेटवर्क के माध्यम से वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए पॉजिटिव केस के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है.

वेस्ट वाटर में SARS-COV-2 RNA को क्यों ट्रैक करें?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अनुपचारित वेस्ट वाटर या कीचड़ में SARS-CoV-2 के गैर-संक्रामक RNA अंशों का पता लगाने की रिसर्च इटली, अमेरिका, फ्रांस, नीदरलैंड और पाकिस्तान सहित कई स्थानों पर की गई है. रिसर्च के मुताबिक, SARS-CoV-2 (कोरोना वायरस) मुख्य रूप से रेस्पिरेटरी सीक्रिशन की बूंदों के माध्यम से फैलता है. 

इस तरह की निगरानी से SARS-CoV-2 के गैर-मान्यता प्राप्त संचरण का पता लगाने और यह निर्धारित करने में सहायता मिल सकती है कि क्या Covid-19 वास्तव में एक क्षेत्र में निहित है. भारत में भी इस पर रिसर्च हो चुकी है. 

भारत में भी हुई थी रिसर्च

साल 2020 में IIT-गांधीनगर के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में एक अध्ययन में पाया गया कि अहमदाबाद के सीवेज में वायरस की "जीन कॉपी" शहर में बीमारी की घटनाओं से मेल खाती है. शोधकर्ताओं ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट बड़े क्षेत्रों में सीवेज को इकट्ठा करते हैं और आरएनए के लेवल को मजर कर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में कितने लोग इंफेक्ट हुए हैं. 

ये भी पढ़ें-

'BF.7 के खिलाफ भारतीयों में है हाइब्रिड इम्युनिटी, ट्रैवल बैन की जरूरत नहीं'- एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. गुलेरिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget