एक्सप्लोरर

Coronavirus: पिछले 15 दिनों में देश में आए करीब 47000 मामले, अब तक कुल केस 81 हज़ार के पार

1 से 5 मई के बीच 11,390 संक्रमण के मामले सामने आए. 5 से 10 मई के बीच 16,506 मामले आए. 10 मई से 15 मई के बीच 19,091 मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 82 हजार के करीब पहुंच गया. वहीं पिछले 15 दिनों में मामले काफी तेजी से बढ़े हैं.

1 मई को देश में कुल मामले 35,043 थे और 1147 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई थी. लेकिन 15 मई तक ये आंकड़े 81,970 तक पहुंच गए हैं. पिछले 15 दिनों में 46,927 मामले सामने आए हैं. यानी देश में मौजूदा मामलों 57.24 फीसदी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पिछले पंद्रह दिनों में आए हैं. इन मामलों में बढ़ोतरी तब हुई है, जब देश में पिछले 50 दिनों से ज्यादा वक़्त से लॉकडाउन लगा हुआ है.

वहीं, इस संक्रमण से पिछले 15 दिनों में 1502 लोगों की मौत हो चुकी है. 1 मई तक 1147 मरीजों की इस संक्रमण से मौत हुई थी, लेकिन 15 मई तक 2,649 मरीजों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है. यानी देश में अब तक हुई कुल मौत में 56.70 फीसदी मौतें 1 से 15 मई के बीच हुई है.

पिछले पंद्रह दिनों में कैसे बढ़े मामले आपको समझाते हैं:- - 1 मई तक भारत में 35,043 कोरोना के मामले थे और 1147 मरीजों की मौत हो चुकी थी.

- 5 मई तक देश में 46,433 मामले सामने आए थे और 1568 मरीजों की मौत हुई थी. इस दिन एक दिन में 3900 नए मामले सामने आए थे और 195 मरीजों की 24 घंटे में संक्रमण से मौत हुई.

- पांच दिन बाद यानी 10 मई को देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 62,939 हो गई. इस संक्रमण से मारने वालों की संख्या 2109 हो गई.

लेकिन 15 मई आते आते देश में कोरोना मरीजों की संख्या 81,970 हो गई, और मारने वालो की संख्या 2649 हो गई.

यानी 1 से 5 मई के बीच 11,390 संक्रमण के मामले सामने आए. 5 से 10 मई के बीच 16,506 मामले आए. 10 मई से 15 मई के बीच 19,091 मामले सामने आए हैं. यानी पिछले पंद्रह दिनों में 46,927 नए मामले आए हैं. काफी तेजी से ये मामले बढ़े हैं, वो भी जब देश में लॉकडाउन था.

इस बीच राहत की खबर ये भी है देश में इस संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है. देश में इस संक्रमण से अब तक 34.06% मरीज यानी 27,919 मरीज़ ठीक हुए हैं. दुनिया के साथ-साथ भारत में भी इस वायरस के खिलाफ दवा का काम तेजी से हो रहा है. भारत में टेस्टिंग की संख्या काफी बढ़ गई है और अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट भी हुआ है.

Economic Package: Nirmala Sitharaman ने किए कृषि और किसान के लिए बड़े एलान । Full PC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget