एक्सप्लोरर

Coronavirus: गुजरात में Covid-19 से तीन लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 43

दो नए मामलों में कोरोना संक्रमण लोकल ट्रांसमिशन के कारण हुआ है. अहमदाबाद में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 15 मामले सामने आए हैं.

अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यह जानकारी दी गई है. ग़ौरतलब है कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 649 है और 13 लोग इसके कारण मारे जा चुके हैं.

गुरूवार को गुजरात के राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी साझा की गई. गुजरात सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की प्रिंसिपल सैक्रेटरी जयंती रवि ने बताया कि अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब से लौटी एक 85 वर्षीय महिला और भावनगर के 70 वर्षीय की मौत हुई है. इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव पाई गई थी.

ग़ौरतलब है कि इससे पहले गुजरात के सूरत में कोरोना संक्रमण के बाद एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी. यह गुजरात में कोरोना संक्रमण के कारण पहली मौत थी. जयंती रवि ने बताया कि अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है.

जानिए गुजरात में कहां कितने मामले

राज्य सरकार के द्वारा साझा किए गए डाटा के मुताबिक़ अहमदाबाद में सबसे अधिक 15 मामले सामने आए हैं. वहीं सूरत में 7, राजकोट में 4, गांधीनगर में 7, वड़ोदरा में 8 और कच्छ व भावनगर में 1-1 मामला सामने आया है. जयंती रवि ने बताया कि तीन नए मामलों में सिर्फ़ एक व्यक्ति ने दुबई की यात्रा की थी. बाक़ी अन्य दो लोगों में संक्रमण लोकल ट्रांसमिशन के कारण हुआ है.

आपको बता दें कि भारत में 25 मार्च तक 24 हज़ार से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है. इस जानलेवा वायरस से बचाव को लेकर देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन चल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं. इसका कारण है कि कोरोना वायरस लोगों के संपर्क में आने से भी फैलता है. वहीं लॉकडाउन के दौरान घर पर ही जरूरी सामान पहुंचाने की सुविधा सरकार अलग-अलग माध्यमों से दे रही है. 

यहां पढ़ें

Coronavirus ने कैसे बदल डाला ऑनलाइन शॉपिंग का गणित, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

कोरोना वायरस क्या मक्खियों से भी फैलता है? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget