एक्सप्लोरर

Coronavirus ने कैसे बदल डाला ऑनलाइन शॉपिंग का गणित, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Big Basket समेत तमाम एप्स को अपने सेवाएं बढ़ते ऑर्डर्स और स्थानीय प्रतिंबधों के चलते बीच में बंद भी करनी पड़ी थीं. Lockdown ने ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स का बिहेवियर बदला है.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना के कहर से बचने के लिए लॉकडाउन जारी है. जानलेवा वायरस कोरोना से बचने के लिए लोग घरों में क़ैद हैं. लॉकडाउन के दौरान सिर्फ़ खाने और दूध जैसी ज़रूरी सेवाएं ही मिल रही हैं. इसके लिए अधिकतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग का ही सहारा ले रहे हैं. Big Basket समेत तमाम एप्स को अपने सेवाएं बढ़ते ऑर्डर्स और स्थानीय प्रतिंबधों के चलते बीच में बंद भी करनी पड़ी थीं. हम आपको बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण कैसे देश के ऑनलाइन बाज़ार का बिहेवियर बदल गया है.

ग्रुप एम संस्था ने 27 फ़रवरी से 22 मार्च 2020 तक की एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स का बिहेवियर कैसे बदला है. इसके अलावा किन चीजों शॉपिंग और सर्च में बढ़ोत्तरी हुई है.

  1. इस दौरान दैनिक उपयोग की वस्तुओं में 70 से 100 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. वहीं टीवी, लैपटॉप के बिक्री में भी  30-40 फीसदी का इजाफा हुआ है.
  2. इस अवधि के दौरान गेम्स की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है. लॉकडाउन के दौरान इनकी बिक्री में 50 से 70 फीसदी का उछाल देखने को मिला है.
  3. ऑनलाइन शॉपिंग में जहां कमी देखने को मिली है उसमें फैशन प्रोडक्टस, ब्यूटी प्रोडक्टस शामिल हैं. इनकी खरीददारी में 15-25 फीसदी तक की कमी देखने को मिली है.
  4. देशभर की घरेलू उड़ानों के अलावा विदेशी उड़ानों को भी रद्द किया गया है. ऐसे में लगेज की भी ऑनलाइन खरीददारी में भी 30-40 फीसदी की कमी आई है.
  5. Big Basket और Grofers की गूगल सर्च में 100 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. दोनों ही एप्स किराने के समान की डिलीवरी की सेवाएं देती हैं.
  6. इसके अलावा समान्य तौर पर कार्ट की दरों में भी बढ़ोत्तरी हुई है. जो चीजें लोग कार्ट में एड कर रहे हैं उनमें रेडी टू ईट प्रोडक्ट, साबुन, सैनेटाइजर्स, दाल जैसे सामान शामिल हैं. वहीं चॉकलेट, प्रोटीन सप्लीमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ट्रेंड में कमी आई है.
  7. सैनेटाइजर्स और मास्क के ई-कॉमर्स सर्च में 5 हजार फीसदी का जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है. वहीं पहले टॉप पर रहने वाले हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
  8. 250 फीसदी का इजाफा आटे की ई-कॉमर्स सर्च में हुआ है तो मिल्क पाउडर के लिए 350 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. मैगी के लिए भी 50 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है.
  9. फैशन प्रोडक्ट्स के नाम पर सिर्फ रुमाल और नैपकिन की बिक्री में 80 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है. वहीं कपड़ों और जूतों समेत अन्य प्रोडक्टस में 15-50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
  10. अगर बात करें मेडिकल प्रोडक्ट्स की तो सिर्फ थर्मामीटर की बिक्री में 1500 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. प्रोटीन आदि को 30 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा है. वहीं मनोरंजन के इलेक्ट्रोनिक सामान की ब्रिकी में 25-100 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसमें लैपटॉप, गेम और डीटीएच सेवाएं शामिल हैं.

गौरतलब है कि देश में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल 2020 तक के लिए चल रहा है. इस दौरान लोग घरों में कैद हैं. सिर्फ जरूरी सामान की सुविधा लोगों की मुहैया कराई जा रही है. इसके लिए भी सरकार ने ऑनलाइन एप्स या फोन के जरिए ऑर्डर करने के निर्देश दिए हैं.

यहां पढ़ें

1.70 लाख करोड़ का राहत पैकेज: पढ़ें- वित्त मंत्री के एलान की सभी बड़ी बातें एक साथ, एक क्लिक में

Coronavirus: Twitter पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #WHOliedPeopleDied, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget