एक्सप्लोरर

राजस्थान में बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, 33 में से 31 जिलों में फैला संक्रमण

लॉकडाउन के बीच राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है. अब तक जो जिले ग्रीन जोन में थे वो भी अब इस महामारी की चपेट मे आ चुके हैं.

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है. अब तक ग्रीन जोन चल रहे जालौर और सिरोही जिले भी जहां इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं वहीं अब तक कोरोना मुक्त चल रहा चित्तौड़गढ़ जिला प्रदेश के नए हॉट स्पॉट में तब्दील हो चुका है. प्रदेश के 33 में से 31 जिलों में कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है. सिर्फ श्री गंगानगर और बूंदी जिले अब तक कोरोना की मार से बचे हुए हैं.

राजस्थान के सिरोही और जालौर जिले लॉकडाउन 2.0 तक ग्रीन जोन में थे, लेकिन लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरु होते ही अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला भी शुरु हो गया.

इसके साथ कोरोना वायरस ने इन ग्रीन जोन जिलों में भी अपनी दस्तक दे दी. जालौर में गुजरात से आए दो मजदूरों की वजह से कोरोना संक्रमण फैल गया तो सिरोही में भी अहमदाबाद से आए एक मजदूर ने जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को निमंत्रण दे दिया. हालांकि सिरोही के जिला प्रशासन का काम काबिले तारीफ रहा जिसने समय पर सही कदम उठाकर महामारी को आगे बढ़ने से रोक दिया.

दरअसल ये मजदूर दो मई को निजी बस से सिरोही आया था और इसके वहां पहुंचते ही उसे जिला प्रशासन ने आइसोलेशन में भेज दिया. इस युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन ने उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर संपर्कों को तलाश कर आगे की कार्रवाई कर दी. इसकी वजह से जिले में कोरोना का फैलाव नहीं हुआ. प्रवासी मजदूर ही जालौर में कोरोना के वाहक साबित हुए. यहां एक साथ चार मामले पॉजिटिव पाए गए हैं.

इनके अलावा राजस्थान का चित्तौड़गढ़ जिला कोरोना का नया हॉट स्पॉट बन चुका है. इस जिले का निम्बाहेड़ा अभी सौ से ज्यादा पॉजिटिव मरीजों की वजह से प्रशासन के लिए सर दर्द बना हुआ है. चित्तौड़गढ़ में मध्यप्रदेश से लौटा एक शख्स पहले अपने परिवार फिर रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों को महामारी बांटता चला गया.

राजस्थान में कोरोना वायरस से अब तक 95 मौतें हो चुकी हैं और साढ़े तीन हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं. प्रदेश के आठ जिले ऐसे हैं जहा कॉरोना पॉजिटिव का आंकड़ा सौ से ज्यादा पहुंच गया है. इनमें जयपुर तो एक हजार से भी ज्यादा मरीजों वाला जिला है तो जोधपुर भी जयपुर से होड़ करता दिख रहा है. यहां अब तक आठ सौ से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा- जून-जुलाई में आएगा कोरोना के मामलों का पीक, ये लंबी लड़ाई कोरोना वायरस: मुंबई के सायन हॉस्पिटल में लाश के पास मरीज का इलाज, वीडियो से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget