एक्सप्लोरर

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा- जून-जुलाई में आएगा कोरोना के मामलों का पीक, ये लंबी लड़ाई

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने ये भी बताया कि बहुत सारी दवाओं पर काम चल रहा है. इनमें से कई मॉलिक्यूलर दवाएं हैं. इसके अलावा टीके पर भी काम हो रहा है.

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि भारत में मौजूदा आंकलन के मुताबिक कोरोना मामलों का पीक यानी इसका चरम जून और जुलाई में आएगा. लॉकडाउन से क्या फायदा मिला इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जितने मामले दुनिया के और देशों में बढ़े हैं उतने हमारे देश में नहीं बढ़े.

इसके अलावा दूसरे अन्य फायदों का गिनवाते हुए उन्होंने कहा, "लॉकडाउन से हमें वक्त मिला कि हम कई चीज़े कर पाएं. चाहे वो इफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की बात हो, कोविड केयर अस्पताल बनाना हो, कोविड केयर फैसिलिटी तैयार करनी हो, कोविड आईसीयू हो या ट्रेनिंग की बात हो. पहले हम रोज़ाना हज़ार दो हज़ार टेस्ट कर रहे थे. अब 80-90 हज़ार टेस्ट कर रहे हैं. इस बीच हमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए काफी वक्त मिला."

कोरोना वायरस देश में कब चरम पर होगा यानी पीक कब आएगा? इस पर उन्होंने कहा कि अभी मामले बढ़ रहे हैं तो पीक आएगा ही. उन्होंने कहा कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट इसके डाटा का विश्लेषण कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों का मानना है कि जून-जुलाई में पीक आ सकता है. कुछ लोग अगस्त और इससे पहले भी कह रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि जून-जुलाई में इसका पीक आ जाएगा.

देश में कोरोना केस बढ़ने पर उन्होंने कहा कि टेस्ट और पॉजिटिव का रेशियो अभी भी लगभग उतना ही है, जितना पहले था. उन्होंने ये भी कहा कि यदि लॉकडाउन नियमों का ठीक से पालन हुआ तो केस का ग्राफ कम हो सकता है.

कोरोना के ज़ीरो मामले कब आएंगे यानी कब ये खत्म होगा? इस पर डॉक्टर गुलेरिया ने कहा, ये लंबी लड़ाई है. ऐसा नहीं है कि जब पीक आकर चला जाएगा तो कोरोना खत्म हो जाएगा. हमारा ज़िंदगी जीने का तरीका काफी लंबे समय के लिए बदलेगा."

डॉक्टर गुलेरिया ने ये भी बताया कि बहुत सारी दवाओं पर काम चल रहा है. इनमें से कई मॉलिक्यूलर दवाएं हैं. इसके अलावा टीके पर भी काम हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget